Crack SSC CPO SI Delhi Police and CAPF exam: सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और योग्यता की पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पोस्ट पर वैकेंसी जारी हो चुकी है। इस पोस्ट के लिए लगभग 1564 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। यदि आप भी दिल्ली पुलिस या सीएपीएफ में काम करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द से जल्द तैयारी शुरू कर दें। सीपीओ सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस की परीक्षा क्रमशः पेपर-1 23 नवंबर से 26 नवंबर 2020 और पेपर-2 1 मार्च 2021 में होना प्रस्तावित है।
इसलिए यदि आपने भी इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है तो तैयारी शुरू कर दें। तैयारी शुरू करने से पहले आपको परीक्षा सम्बंधित पूरी जानकारी होनी जरूरी है। यहां हम आपको दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पूरे सिलेबस, सही एग्जाम पैटर्न और आवश्यक योग्यताओं की पूरी जानकारी देंगे।
दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
सबसे पहले बता दें कि यह परीक्षा मुख्य 4 चरणों में होती है:-
- पहला चरण पेपर-1 होता है। इसमें कुल 200 अंक के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। इस टेस्ट में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस ऐंड रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित) और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाता है।
|
विषय |
अंक |
प्रश्नों की संख्या |
|
जनरल अवेयरनेस |
50 |
50 |
|
जनरल इंटेलिजेंस ऐंड रीजनिंग |
50 |
50 |
|
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड |
50 |
50 |
|
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन |
50 |
50 |
|
कुल |
200 |
200 |
- दूसरे चरण में फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट (PST) होता है। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाती है।
- तीसरा चरण पेपर-2 होता है। जिसमें 200 अंक का पेपर सिर्फ इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन का होता है। यह परीक्षा भी 2 घंटे की होगी।
|
विषय |
अंक |
प्रश्नों की संख्या |
|
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन |
200 |
200 |
|
कुल |
200 |
200 |
- अंतिम चरण में उम्मीदवारों की मेडिकल टेस्टिंग होती है।
- बता दें कि पेपर-1 और पेपर-2 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जायेंगे
सिलेबस
|
विषय |
टॉपिक |
|
जनरल अवेयरनेस |
|
|
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग |
|
|
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड |
|
|
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन |
|
योग्यताएं
- शैक्षिक योग्यताएं : दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
- आयु सीमा : इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 01-01-2021 के अनुसार, 20 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
अगर आप भी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। साथ ही अमर उजाला के पाठकों को खास छूट भी प्रदान की जाएगी जो कि इस प्रकार है-
1199 रु. 6 अक्टूबर – 8 अक्टूबर
1499 रु. 9 अक्टूबर
1999 रु. 10 अक्टूबर
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें दिल्ली पुलिस सीएपीएफ की पक्की तैयारी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/N9oH8LWjFFvb6X6QA
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2GjFNVg
कमेंट
कमेंट X