Crack SSB NDA 2020: मेडिकल टेस्ट में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NDA SSB इंटरव्यू की तैयारी कर रहे छात्रों को सबसे ज्यादा चिंता सताती है कि सारे टेस्ट होने के बाद मेडिकल टेस्ट में उन्हें रिजेक्ट ना कर दिया जाए। बता दें कि 5 दिन चलने वाले SSB इंटरव्यू में उम्मीदवारों को कई सारे टेस्ट देने होते हैं। जिसमें पर्सनल इंटरव्यू से लेकर फिजिकल फिटनेस तक देखा जाता है। इन सभी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही आपको 5 वें दिन फाइनल लिस्ट में सिलेक्ट किया जाता है। जहां मेडिकल टेस्ट होता हैं।
मेडिकल टेस्ट में रिजेक्ट होने का डर लगभग सभी अभ्यर्थियों को होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिससे आप इस टेस्ट में खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
NDA SSB इंटरव्यू में होने वाले मेडिकल टेस्ट को निम्नलिखित भागों में बांट गया है:
- शारीरिक नाप (Body Measurement)
- इसमें आपके कपड़ों को उतार कर आपके शरीर के बाहरी हिस्से की अच्छे से जांच होती है।
- यदि आपके शरीर पर कोई दाग या धब्बा है तो उसके होने का कारण पूछा जाता है।
- आपके शरीर की ऊंचाई के अनुसार आपका वजन कितना है यह देखा जाता है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
|
ऊंचाई (सेमी) |
वजन (उम्र:15-17) |
वजन (उम्र: 18-22) |
वजन (उम्र: 23-27) |
वजन (उम्र: 28-32) |
|
152-158 |
46-49 |
47-50 |
50-54 |
54-58 |
|
159-165 |
50-53 |
51-55 |
55-59 |
59-63 |
|
166-171 |
54-56 |
56-59 |
60-64 |
63-66 |
|
172-178 |
57-60 |
59-63 |
64-69 |
67-71 |
|
179-183 |
61-63 |
64-66 |
69-72 |
72-74 |
|
184-185 |
64 |
67-68 |
73-74 |
75 |
महिला उम्मीदवारों के लिए:
|
ऊंचाई (सेमी) |
वजन (उम्र: 20-25) |
वजन (उम्र: 26-30) |
|
141-151 |
43-45 |
46-48 |
|
152-155 |
46-48 |
49-51 |
|
156-160 |
49-51 |
52-55 |
|
161-165 |
52-54 |
55-58 |
|
166-171 |
55-58 |
59-62 |
|
172-176 |
59-61 |
63-66 |
याद रखें कि आपके शरीर की कोई भी हड्डी यदि टूटी है तो आप रिजेक्ट हो जाएंगे।
- डेंटल चेकअप - यह बहुत साधारण टेस्ट होता है। इसमें आपके दांत की जांच होती है। इस टेस्ट में रिजेक्ट होने के मौके कम होते हैं। दांतों का ख्याल रखना होता है। कीटाणु लगने से बचना होगा। गुटखा, पान, तम्बाकू के सेवन से बचें। यदि आप दिन में दो बार दांत की सफाई करते हैं तब आपको स्वस्थ दांत रखना आसान हो जाएगा।
- आंखों की स्थिति - NDA SSB इंटरव्यू में आंखों की स्थिति को लेकर गंभीरता से टेस्ट लिया जाता है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण टेस्ट होता है। इसमें वायु सेना, थल सेना और जल सेना के लिए अलग-अलग मापदंड हैं।
थल सेना के लिए आंखों की स्थिति
|
बिना चश्मे से (अधिकतम अनुमति) |
6/36 |
|
चश्में से ठीक किया गया आंख |
6/6 |
|
मायोपिया की सीमा |
≤-2.5 D Sph |
|
हाइपरमैट्रोपिया |
≤ +2.5 D Sph |
|
द्वि-नेत्रीदृष्टि |
III |
|
रंग दृष्टि |
II |
जल सेना के लिए आंखों की स्थिति
|
बिना चश्मे से (अधिकतमअनुमति) |
6/9 |
|
चश्मे सेठीककिया गयाआंख |
6/6 |
|
मायोपियाकीसीमा |
-0.75 |
|
हाइपरमैट्रोपिया |
+1.5 |
|
द्वि-नेत्रीदृष्टि |
III |
|
रंग दृष्टि |
I |
वायु सेना के लिए आंखों की स्थिति
|
बिनाचश्मेके |
6/6 |
|
चश्में से ठीक किया गया आंख |
6/6 |
|
मायोपिया की सीमा |
Nil |
|
हाइपरमैट्रोपिया |
+2.00 D Sph |
|
निकट दृष्टि |
N-5 प्रत्येकआंख केलिए |
|
रंगदृष्टि |
CP-I MLT |
- याद रखें कि जो उम्मीदवार चश्मा पहनते हैं वो वायु सेना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- वहीं LASIK सर्जरी वाले उम्मीदवारों को भी अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
कानों की स्थिति
- कानों के परीक्षण में आपका ऑडियोमेट्री टेस्ट होगा जिसमें आपके सुनने की क्षमता की जांच की जाती है|
- दूसरे परीक्षण में कान का वैक्स देखा जाता है| ज्यादातर उम्मीदवार अपने कानों की सफाई का ध्यान नहीं रखते इसलिए इस टेस्ट में बहुत से लोगों को टेम्पररी रिजेक्शन दे दिया जाता है |SSB इंटरव्यू में जाने से पहले अपने कानों की सफाई करके जाना चाहिए और यदि आपको स्वयं सफाई करने में तकलीफ महसूस होती है तो किसी भी सरकारी अस्पताल में जहाँ ENT विशेषज्ञ हो वहां जाकर आप बहुत कम खर्चे में कान की सफाई करा सकते हैं |
छाती का x-ray कराया जाता है।
किडनी की जांच के किए अल्ट्रासाउंड होगा।
लीवर की स्थिति जांची जाती है।
खून और पेशाब जांच होगा।
रिजेक्शन से बचने के उपाय: उपर्युक्त मेडिकल टेस्ट में छात्रों के आंतरिक और बाह्य अंगों के जांच होते हैं। इन टेस्ट में बचने के सुरक्षित रहने के लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।
- अपने शरीर को साफ रखें।
- टेस्ट के किए जाने से पहले अच्छे से स्नान कर लें।
- अंडर आर्म की सफाई कर लें।
- पसीना नहीं होना चाहिए।
- पैर या हथेली में पसीने ना आएं।
- शरीर के किसी भी जोड़ की हड्डी में दर्द ना हो।
- गले और आवाज में कोई बदलाव ना लाएं।
- याद रखें शरीर पर कोई टैटू अगर बनवाया है तो वो भड़काऊ ना हों।
इन्हीं कुछ बातों का ध्यान रखकर आप NDA परीक्षा के SSB इंटरव्यू में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। यह इंटरव्यू 5 दिन लगातार चलता है, इस दौरान उम्मीदवारों को कई सारी शारीरिक मेहनत करनी होती है। इसमें खुद को फिट रखना सबसे ज्यादा कठिन होता है। इन 5 दिनों में यदि खुद को स्वस्थ रखना है तो इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर देनी होगी। आपको शारीरिक मेहनत की आदत बना लेनी होगी।
भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA SSB की तैयारी के लिए खास कोर्स जिसमें आप एक्सपर्ट्स की सहायता से SSB की तैयारी कर सकते हैं। यह कोर्स मात्र 5499 रु. में उपलब्ध है, लेकिन आज ही एडमिशन लेने पर आप 1000 रु. की खास छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस छूट का लाभ उठाने के लिए कूपन कोड AMAR1000 का इस्तेमाल करें। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3ktLvCQ और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98
कमेंट
कमेंट X