फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack NEET 2021 Get 360 marks in Biology section with the help of these tips

Crack NEET 2021: इन टिप्स की मदद से बायोलॉजी सेक्शन में पाएं 360 में 360 अंक 

Tue, 10 Nov 2020 05:45 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 10 Nov 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Crack NEET 2021 Get 360 marks in Biology section with the help of these tips
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए लाखों छात्र हर साल NEET की परीक्षा देते हैं। इस हाई कॉम्पटीशन वाले परीक्षा में खुद को सबसे बेहतर और सबसे अलग तैयार करना छात्रों के लिए एक बड़ा चैलेंज होता है। खास कर बायोलॉजी जैसे विषय को लेकर छात्रों के बीच ज्यादा तनाव देखा जाता है। NEET की परीक्षा में 3 मुख्य विषय होते हैं- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। जिसमें 50% प्रश्न बायोलॉजी सेक्शन से होते हैं। किसी भी बच्चे का NEET में सिलेक्शन बायोलॉजी पर निर्भर होता है और रैंक में सुधार फीजिक्स पर निर्भर करता है। इसलिए इस परीक्षा में बेस्ट स्कोर करने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होती है। 

विज्ञापन

परीक्षा ड्रॉप ना करें 

वहीं कई छात्र ऐसे भी होते हैं जो बायोलॉजी सेक्शन को कठिन मानकर परीक्षा ड्रॉप कर देते हैं। ऐसे छात्रों को अपने तैयारी में कमी नज़र आती है। वो अपनी तैयारी और पक्की करने के लिए पूरा एक साल बर्बाद कर बैठते हैं। आज हम इस ब्लॉग में ऐसे ही समस्याओं से निजात पाने के टिप्स देंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप बायोलॉजी सेक्शन 100% मार्क यानी 360 में से 360 अंक हासिल कर सकते हैं।  

विज्ञापन

पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें 

NEET की तैयारी के लिए आपको सबसे पहले आपको पूरा सिलेबस अच्छे से समझना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस से ही प्रश्न पूछें जाते हैं। यदि आपने उस वक़्त अच्छे से पढ़ाई की है तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना है। NEET की परीक्षा में बायोलॉजी सेक्शन के सिलेबस: 

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोलॉजी 

  • रिप्रोडक्शन (जनन) 
  • डाइवर्सिटी इन लिविंग वर्ल्ड (जीव जगत में विविधता) 
  • स्ट्रक्चरल ऑर्गेनाइजेशन इन एनीमल्स एंड प्लांट्स (पादप एवं प्राणियों में संरचनात्मक संगठन) 
  • जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन (अनुवांशिकी तथा विकास) 
  • सेल स्ट्रक्चर एंड फंक्शन (कोशिका: संरचना एवं कार्य) 
  • बायोटेक्नोलॉजी एंड इट्स एप्लीकेशन्स (जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग) 
  • ह्यूमन फिजिओलॉजी (मानव शरीर विज्ञान) इत्यादि। 

 

बॉटनी पर विशेष ध्यान दें 

आपको बता दें कि इस परीक्षा में बायोलॉजी सेक्शन को दो भागों में बांटा गया है। इस सेक्शन से कुल 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें से लगभग 60% प्रश्न बॉटनी से आते हैं व 40% प्रश्न जूलोजी से। इसलिए बॉटनी की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बॉटनी के अंदर बायोटेक्नोलॉजी के सटीक उपयोग, नए जैविक उत्पादों के डिजाइन को समझना जरूरी है। ज्यादातर प्रश्न इन्हीं टॉपिक से पूछे जाते हैं।  

बायोलॉजी के लिए NCERT है सबसे महत्वपूर्ण 

बायोलॉजी एक थ्योरेटिकल विषय है। NEET परीक्षा में लगभग 95% से अधिक प्रश्न NCERT से ही होते हैं। इसलिए इसकी तैयारी के लिए NCERT को अच्छे से पढ़ना बेहद महत्वपूर्ण है।  

प्रैक्टिस करें 

बायोलॉजी सेक्शन में अपनी तैयारी बेहतर करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करना होगा। इसके लिए अगर आप पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों की मदद लेते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। पुराने पेपर से आपको प्रश्नों के सही लेवल का अनुमान लगा जाता है। आप खुद को परीक्षा के सटीक पैटर्न के हिसाब से तैयार कर सकेंगे।  

नोट्स बनाएं 

प्रैक्टिस के साथ-साथ आप रोजाना नोट्स बनाएं। आप खुद से नोट्स बनाएंगे तो आपकी दोगुना फायदा होगा। आप अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकेंगे और आपको परीक्षा से ठीक पहले एक प्रॉपर नोट्स तैयार मिलेगा। 

रिवीजन करें 

यह विषय ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करने वाला होता है। आप रोजाना पढ़ाई करते वक़्त नोट्स तैयार करें। साथ ही उसे रिवीजन भी कर लें। अगले दिन की पढ़ाई शूरू करने से पहले पुराने पढ़े हुए टॉपिक को रिवीजन करें। ये फॉर्मूला आपको बेस्ट स्कोर करने में मदद करेगा। 

इन्हीं कुछ टिप्स की मदद से आप अपनी तैयारी को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। साथ ही इसमें आपकी मदद के लिए Safalta.com लेकर आया है एक स्पेशल कोर्स। जिसमें आपको 600 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज, बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ, साप्ताहिक टेस्ट, प्रैक्टिस के लिए पेपर, स्टडी नोट्स और डाउट क्लियर करने के लिए स्पेशल सेशन कराए जाएंगे। 2 नवंबर से इस कोर्स का नया सेशन शुरू हो रहा है। जल्द से जल्द www.safalta.com  पर विजिट करें और इस कोर्स का लाभ उठाएं। 

 

तोफिर देरकिस बातकी, इसकोर्स केबारे मेंअधिक जानकारीव अभीएडमिशन लेनेके लिए विजिटकरें https://bit.ly/38pFW53 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म -  https://bit.ly/3kefY6S 

Crack NEET 2021 Get 360 marks in Biology section with the help of these tips
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed