फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack NDA / NA-1 2021 Take the stress of exam with these 5 measures

Crack NDA/NA-1 2021: इन 5 उपायों से दूर करें परीक्षा का तनाव 

Tue, 13 Oct 2020 05:12 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 13 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Crack NDA / NA-1 2021 Take the stress of exam with these 5 measures
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

भारत के सुरक्षा बलों के पराक्रम की चर्चा विश्व भर में होती है। भारतीय सेना में शामिल जवान हर परिस्थिति से लड़ना बखूबी जानते हैं। यही कारण है कि देश के लाखों युवा हर साल सेना में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं। भारतीय सेना में भर्ती कराने के लिए हर साल UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) की ओर से NDA की परीक्षा का दो बार आयोजन होता है। जिसमें पास होने वाले उम्मीदवार अपनी क्षमता और लगन के अनुसार देश के तीनों सेनायें- थल सेना, वायु सेना और जल सेना में से किसी एक में भर्ती होते हैं। 

विज्ञापन

यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसलिए इसकी तैयारी के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होती है। तैयारी के लिए छात्रों को तमाम किस्म के तनाव का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं लेकिन तैयारी को लेकर चिंतित रहते हैं तो अब आप चिंतामुक्त हो जाइए। आज हम आपको 5 ऐसे आसान टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप बिल्कुल तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करेंगे और बेस्ट रिजल्ट भी हासिल करेंगे। इसके लिए आपको नीचे लिखे इन 5 उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। 

विज्ञापन

1. एक प्रॉपर रूटीन बनाएं 

आपको अगर NDA जैसी परीक्षा की तैयारी करनी है तो सबसे पहले एक प्रॉपर प्लांनिंग के साथ रूटीन तैयार कर लें। जिसमें आपको विषयवार समय का आबंटन करना होगा और निर्धारित समय से उसको पढ़ना होगा। याद रखें कि सिर्फ रूटीन ही तैयार नहीं करना है बल्कि पूरी लगन से उसका पालन भी करना है। एक प्रॉपर प्लांनिंग से जब आप पढ़ाई करते हैं तो आपको रोजाना अपनी तैयारी में सुधार नज़र आता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

2. प्रतिदिन रिवीजन करें 

रूटीन के अनुसार पढ़ाई करते हुए आपको रोजाना रिवीजन की आदत डालनी होगी। रोज की पढ़ी हुई चीजों का रिवीजन करना होगा। इस दौरान आपको नोट्स तैयार करते रहना है। यदि आप लिखकर तैयारी करते हैं तो आपके पास परीक्षा से पहले ही प्रॉपर नोट्स तैयार मिलेगा।  

3. अपनी कमजोरी को पहचानें 

बता दें कि NDA की परीक्षा में गणित, इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जनरल साइंस, इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। जब आप रोजाना पढ़ाई करके रिवीजन करेंगे तो आप अपने क्षमता का आकलन कर पाएंगे। साथ ही आपको अपनी कमजोरी का भी पता चलेगा। आपको जिस विषय में ज्यादा परेशानी हो रही हो उसपर ज्यादा समय दें और उसे अच्छे से पढ़ें। इसलिए आपको अपनी कमजोरी को ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी। 

4. आत्मविश्वास रखें 

ज्यादातर छात्रों को चिंता रहती है कि वो जितनी पढ़ाई कर रहे हैं वो कम है। प्रश्नों के सही पैटर्न का पता नहीं लग पाता है। जब आप अपनी कमजोरी को पहचान कर उसको सही से पढ़ते हैं तो आप अपनी तैयारी बेहतर कर रहे होते हैं। आपको खुद की तैयारी पर भरोसा रखना होगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण अक्सर छात्र परीक्षा के दौरान गलत उत्तर दे देते हैं। जिसकी वजह से उन्हें नेगेटिव मार्किंग का सामना करना पड़ता है।  

5. नींद पूरी करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें 

अक्सर पढ़ाई को लेकर चिंतित छात्र रात को जागकर पढ़ाई करते हैं। उन्हें लगता है कि एकांत में पढ़ाई करने से तैयारी बेहतर होगी। लेकिन इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है और तबियत बिगड़ने लगती है। यदि NDA जैसी परीक्षा के लिए आपको तैयारी करना है तो आपको अपनी नींद पूरी करनी होगी। साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। योगा और व्यायाम का नियम बनाना होगा। अपने दिमाग को भी आराम देना होगा। जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा में करंट अफेयर्स और इतिहास जैसे विषय भी शामिल हैं तो आपको इसके टॉपिक्स याद रखने के लिए सुबह पढ़ाई करनी चाहिए। अख़बार और न्यूज़ मैगज़ीन पढ़ने का नियम बनाना होगा। 

उपर्युक्त बातों का ध्यान रखते हुए यदि आप परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आपको तनाव से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आप पढ़ाई ज्यादा अच्छे से कर पाएंगे। NDA में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति से लड़ना सिखाया जाता है। इसके लिए आपको तनावमुक्त रहने की आदत बनानी होगी। 

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है।



आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आयहा है NDA/NA की तैयारी के लिए खास टार्गेट बैच, जिसमें आप घर बैठे एक्सपर्ट्स की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको बेहतरीन फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही प्री लॉन्च ऑफर के तहत आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 1,999 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3jPwT05 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed