फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack NDA/NA-1 2021: Preparation tips to score maximum marks in paper 2

Crack NDA/NA-1 2021: इन टिप्स की मदद से 2nd पेपर में पाएं 600 में से 550 अंक

Wed, 14 Oct 2020 05:55 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Oct 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Crack NDA/NA-1 2021: Preparation tips to score maximum marks in paper 2

हर साल लाखों छात्र एनडीए की परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाते हैं। यूपीएससी द्वारा आयोजित यह परीक्षा काफी कठीन होती है। इस परीक्षा के नियम भी बहुत सख्त होते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को शारीरिक और दिमागी रूप से मजबूत होना पड़ता है।  

विज्ञापन


बता दें कि एनडीए की परीक्षा में आठ विषय शामिल होते हैं। यह परीक्षा 2 चरणों में होती है। पहले चरण के पेपर में सिर्फ गणित विषय के 300 अंक होते हैं। जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और उनको सॉल्व करने के लिए ढ़ाई घंटे का समय दिया जाता है। वहीं दूसरे चरण का पेपर कुल 600 अंकों का होता है। इसमें अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, इतिहास, सामान्य विज्ञान, भूगोल और करंट अफेयर्स विषय से 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, इसके लिए भी ढ़ाई घंटे का समय होता है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में छात्रों को सबसे ज्यादा डर दूसरे पेपर में होता है क्योंकि दूसरे पेपर में कुल 7 विषय होते हैं, जिससे 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए 150 मिनट का समय मिलता है। इस हिसाब से प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट का ही समय होता है, जो छात्रों के लिए थोड़ा कठीन हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप एनडीए परीक्षा के दूसरे पेपर में अधिक से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बेहतर तैयारी के लिए स्टडी प्लान बनाएं - एनडीए परीक्षा के दूसरे पेपर में सात अलग-अलग विषयों से प्रश्न आते हैं। ऐसे में आपको बेहतर तैयारी करने के लिए एक स्टडी प्लान बनाना होगा। इस प्लान में यह ध्यान देना होगा कि किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसके मुताबिक, विषयों को समय देना होगा। साथ ही आपको परीक्षा के सिलेबस को कैसे कवर करना है इसकी योजना बनानी होगी।
  • स्टडी मटेरियल का चयन - हम पढ़ाई की तो योजना बना लेते हैं लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न उठता है कि हम पढ़ाई किससे करें। अधिकतर छात्र एनडीए से जुड़े गाइड, मैगजीन आदि जुटाने में लग जाते हैं, लेकिन यहां समझने की दरकार है आप अपने 12वीं के किताबों की मदद लें। खास कर औतिकी और रसायन विषयों के लिए। वहीं इतिहास और भूगोल जैसे विषय के लिए यदि आपके पास नौवीं और दसवीं की एनसीईआरटी (NCERT) की किताब है तो आप उससे पढ़ सकते हैं। करंट अफेयर्स के लिए आपको हाल फिलहाल की घटनाओं का अध्ययन करना होगा। इसके लिए आप रोजाना अखबार पढ़ें।
  • पुराने प्रश्न पत्रों से अभ्यास करें - एनडीए के दूसरे पेपर में भौतिकी और रसायन ऐसे विषय हैं, जिसको प्रैक्टिस के माध्यम से ही तैयार किया जा सकता है। इसलिए यदि आप इसमें अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें। इसके लिए आपको पुराने प्रश्नपत्रों की मदद लेनी चाहिए। आप करीब 10 वर्षों के पेपर जमा करें और उन्हें सॉल्व करें। इससे आपको पेपर के सही पैटर्न और प्रश्नों के सही लेवल का अनुमान हो जाएगा।
  • खुद से नोट्स बनाएं - बेहतर तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है खुद से नोट्स बनाना। प्रैक्टिस के दौरान यदि आप विषयवार अलग-अलग नोट्स बनाते हैं तो आपको परीक्षा से पहले एक पूरा स्टडी मटेरियल तैयार मिलेगा। आपको बस रोजाना पढ़ी हुई चीजों को नोट बुक पर लिखना है। नियम से यदि आप यह काम करते हैं तो आप अपनी कमजोरी को दूर कर सकते हैं, साथ ही अपने प्रश्नों के सॉल्व करने की स्पीड को भी मेनटेन कर सकते हैं। यह बहुत कारगार तकनीक है अच्छा स्कोर करने के लिए।
  • रिवीजन करें - बता दें कि यब यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है। इसका सिलेबस भी बहुत ज्यादा है। पूरे सिलेबस को बेहतर तरीके से तैयार करने का सबसे सटीक उपाय है रोजाना रिवीजन करना। इससे आपको परीक्षा से पहले ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। आप आसानी से कम समय में बेहतर तैयारी कर पाएंगे।


भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आयहा है NDA/NA की तैयारी के लिए खास टार्गेट बैच, जिसमें आप घर बैठे एक्सपर्ट्स की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको बेहतरीन फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही प्री लॉन्च ऑफर के तहत आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 1,999 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3lKGmWY और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed