फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NDA 2021 News in Hindi: Crack NDA 2021 Exam With These Easy Tips, Get More Than 175 Marks In Mathematics Section

Crack NDA Exam 2021: इन आसान टिप्स की मदद से गणित सेक्शन में पाएं 175 से अधिक अंक 

Wed, 04 Nov 2020 11:46 AM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 04 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
NDA 2021 News in Hindi: Crack NDA 2021 Exam With These Easy Tips, Get More Than 175 Marks In Mathematics Section
Maths

NDA 2021 Exam: भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार NDA की परीक्षा देते हैं। यह परीक्षा साल में दो बार जनवरी और सितंबर माह में होती है। हर बार इस परीक्षा के लिए लाखों आवेदन आते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यह परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है और दूसरे चरण में 5 दिन का SSB इंटरव्यू होता है।  

विज्ञापन

NDA की लिखित परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर गणित विषय का होता है जिसमे 300 अंक के प्रश्न होते हैं। इसमें सिर्फ गणित सेक्शन के ही 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं दूसरे पेपर में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इतिहास, भूगोल, जनरल साइंस और करंट अफेयर्स विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पेपर 600 अंक का होता है। इस तरह कुल 300+600=900 अंक की लिखित परीक्षा होती है। लेकिन ज्यादातर छात्र गणित सेक्शन को लेकर चिंतित होते हैं जिसमे 120 प्रश्न 2.5 घंटे में करने होते हैं। गणित में अच्छे मार्क्स हासिल करने के लिए छात्रों में तनाव का माहौल देखा जा सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप NDA के गणित सेक्शन में आसानी से 300 में 175 से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1. पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें 

गणित जैसे विषय को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको पूरे सिलेबस को अच्छे से समझना होगा। जब आप सिलेबस को अच्छे से समझ लेंगे तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपने कितने टॉपिक पहले से पढ़ें हैं और कितने आपको पढ़ने हैं। NDA परीक्षा में गणित सेक्शन के लिए आप कक्षा 12वीं तक के NCERT किताबों की मदद ले सकते हैं।  

2. फॉर्मूलों को एक जगह पर लिखें 

गणित सेक्शन में छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी फॉर्मूला याद करने में होती है। यह विषय पूरा फॉर्मूले पर बेस्ड होता है। इसलिए परीक्षा से ठीक पहले फॉर्मूलों को याद रखना और रिवीजन करना जरूरी है। इसके लिए आप सारे फॉर्मूलों की एक लिस्ट बनाएं, जिसे पढ़ाई के वक़्त सामने रखें। इससे आपको फॉर्मूलों को याद रखने में आसानी होगी। साथ ही परीक्षा के वक़्त पेपर सॉल्व करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

3. प्रैक्टिस करें 

NDA की परीक्षा में गणित सेक्शन मजबूत करने के लिए जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। इसके लिए आप विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों को इकट्ठा करें और नियम से रोजाना उसे सॉल्व करें। कम से कम 2-3 घंटे का समय प्रैक्टिस के लिए निकालें। विगत वर्षों के पेपर से प्रैक्टिस करने पर आपको दोगुना फायदा होगा। प्रैक्टिस के साथ आप पेपर के सही लेवल और परीक्षा के सही पैटर्न की भी तैयारी कर लेंगे। 

4. नोट्स बनाएं 

प्रैक्टिस के वक़्त आपको रोजाना नोट्स जरूर बनाने हैं। खुद से नोट्स बनाने से आप अपनी क्षमता का आकलन कर पाएंगे। साथ ही रोजाना नोट्स बनाने से आप रोज की पढ़ी चीजों का रिवीजन भी कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा से ठीक पहले आपके पास लिखित एक नोट्स तैयार होगा। जिसकी मदद से आप रिवीजन आसानी से कर सकते हैं। 

5. मॉक टेस्ट लें 

गणित जैसे विषय की पक्की तैयारी के लिए सबसे सही तरीका है खुद का मॉक टेस्ट लें। आपको हर सप्ताह खुद का टेस्ट लेना चाहिए। इसके लिए आप निर्धारित समय के अनुसार स्टॉपवॉच का उपयोग करें। NDA की परीक्षा में गणित विषय के पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है, जिसमें आपको 120 प्रश्न हल करने होते हैं। ऐसे देखा जाए तो प्रत्येक प्रश्न के लिए सिर्फ 1 मिनट का समय होगा। मॉक टेस्ट की मदद से आप अपनी स्पीड बेहतर कर सकते हैं।  

इन्हीं कुछ टिप्स की मदद से आप आसानी से गणित सेक्शन में 300 में 175 से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। 

तो फिर देरकिस बातकी अभीविजिट करें  https://bit.ly/3kFgo78 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।  

  

 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed