Crack IBPS Clerk Exam 2020: वो 5 गलतियां जो तैयारी के वक़्त छात्र अक्सर दोहराते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IBPS ने एक बार फिर क्लर्क के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार IBPS क्लर्क के 2557 पदों पर भर्तियाँ होंगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर से 06 नवंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस बार IBPS क्लर्क प्री की परीक्षा दिसंबर माह में ही हो जाएगी वहीं मेंस की परीक्षा जनवरी माह में होगी।
IBPS क्लर्क की परीक्षा में हर बार लाखों छात्र आवेदन करते हैं। लेकिन कुछ ही छात्रों को इसमें सफलता मिलती है। ज्यादातर विफल होने वाले छात्र अपनी तैयारी के कारण पीछे रह जाते हैं। आज इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो छात्र अक्सर दोहराते है। साथ ही इन्हीं गलतियों से बचने के उपाय भी बताएंगे।
IBPS Clerk परीक्षा में छात्रों द्वारा की जाने वाली 5 गलतियां
1. सिलेबस को अच्छे से ना समझना
विफल होने वाले ज्यादातर छात्र शुरुआत से ही गलतियां करने लगते हैं। सिलेबस को अच्छे से समझे बगैर पढ़ाई करने लगते हैं। इससे वो परीक्षा की प्रॉपर तैयारी नहीं कर पाते हैं। बाद में परीक्षा के वक़्त उन्हें प्रश्न बाहर के लगने लगते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सिलेबस को अच्छे से समझ लें।
2. ढेर सारी किताबें पढ़ना
IBPS क्लर्क जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे ज्यादातर छात्रों को लगता है कि वो जितनी ज्यादा किताबों से पढ़ेंगे उनकी तैयारी उतनी अच्छी होगी। लेकिन इसके विपरीत वो पढ़ाई में और कन्फ्यूज होते जाते हैं। इसलिए मैं यह सुझाव देना चाहूंगा कि आप अपने तैयारी के वक़्त कम से कम किताबों का उपयोग करें। न्यूमेरिकल एबिलिटी के लिए NCERT की किताबों की मदद लें। आपको पूरा सिलेबस कवर करने वाला स्टडी मटेरियल ही पढ़ना चाहिए।
3. तुक्का मारना
परीक्षा के वक़्त ज्यादातर छात्र ये गलती जरूर दोहराते हैं। बहुविकल्पीय प्रणाली से होने वाली परीक्षा में वो 4 विकल्पों में से सही उत्तर ना पाने पर किसी भी विकल्प को उत्तर दे देते हैं। तुक्का मारकर जवाब देने से उन्हें नेगेटिव मार्किंग का सामान करना पड़ता है। IBPS क्लर्क की परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग होती है। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसलिए जब तक आप 100% निश्चित ना हो तब तक उत्तर ना दें।
4. रिवीजन ना करना
अक्सर छात्रों के साथ यह होता है कि वो अंतिम परीक्षा के वक़्त पढ़ी हुई चीजें भूल जाते हैं। खास कर न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में फॉर्मूलों को भूलना। इसका मुख्य कारण है रिवीजन नहीं करना। पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन करते रहें। रोज पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन करें। इसके लिए नोट्स भी तैयार करें। नोट्स तैयार करने से आप पढ़े हुई टॉपिक का रिवीजन भी कर लेंगे और आपकी स्पीड भी बेहतर हो जाएगी।
5. एक साथ कई सारे टॉपिक पढ़ना
यह सामान्य व्यवहार होता है कि छात्र एक साथ कई सारे टॉपिक्स को पढ़ने लगते हैं। खास कर तब जब परीक्षा के लिए समय कम बचा हो। इस बार IBPS क्लर्क की परीक्षा में कुछ ऐसा ही है। इसलिए आपको विशेष ध्यान रखना है कि एक समय पर एक ही टॉपिक को पढ़ें। एक साथ कई सारे टॉपिक को पढ़ने से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। एक टॉपिक उठाएं और जब तक उसको अच्छे से पढ़ ना लें अगले टॉपिक को ना छुएं।
इन्हीं कुछ गलतियों को ध्यान में रखकर आप यदि तैयारी करते हैं तो आप गलतियां करने से बच जाएंगे और एक अच्छा स्कोर कर सकेंगे।
www.safalta.com लेकर आया है 45 दिनका स्पेशलक्रैश कोर्स।इसमें आपको 120 घंटेसे अधिककी लाइवइंटरैक्टिव क्लासेज मिलेंगी, 70 से ज्यादा पीडीएफ नोट्स मिलेंगे, साप्ताहिक टेस्ट से लेकर डाउट क्लियर करने की क्लासे जभी मिलेंगी। www.safalta.com पर प्रीलिम्स के कोर्स केलिए सिर्फ 999 रुपएऔर प्रीलिम्स + मेंस कीतैयारी केलिए 1,499 रुपएअदा करने होंगे। इतने कम शुल्क में इतना बेहतर ऑफर कहीं मिलेगा। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3dZxSsg और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://bit.ly/2TtydtO
कमेंट
कमेंट X