{"_id":"608d76dc8ebc3e593b403916","slug":"covid-19-cbse-announces-marking-policy-for-canceled-10th-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : कोरोना के कारण रद्द 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 'नई नीति' का एलान, जून में आएंगे नतीजे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई : कोरोना के कारण रद्द 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 'नई नीति' का एलान, जून में आएंगे नतीजे
Sat, 01 May 2021 09:12 PM IST
योगेश साहू
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 01 May 2021 09:12 PM IST
सार
कोविड-19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने कोविड-19 की वजह से रद्द की गईं 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक सत्र के दौरान हुई परीक्षाओं पर आधारित होंगे। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के परिणाम इसी साल जून में घोषित किए जाएंगे। यह खबर और अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बेहताशा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अप्रैल माह में ही कक्षा 10वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के फैसले की घोषणा की थी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था, इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कोविड-19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
CBSE to announce Class X results tentatively by the third week of June 2021.
— ANI (@ANI) May 1, 2021
कई राज्य पहले ही कर चुके है परीक्षा स्थगित
बता दें कि सीबीएसई के परीक्षाएं स्थगित करने आदेश से पहले ही कई राज्य सरकारों ने इसी तरह के फैसले लिए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपने राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तब इसी तरह के फैसले लेने पर अन्य राज्यों की सरकारें भी विचार कर रही थीं।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में फैसला
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने का एलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई थी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी। इससे देशरभर में करीब 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ा।
कमेंट
कमेंट X