फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid 19 Cases Rises in the country many state govt suspended offline school colleges classes west bengal telangana tamil nadu kerala close down educational institutions activities

कोरोना का कहर : इन तीन राज्यों में फिर से बंद हुए स्कूल-कॉलेज, परीक्षाओं को लेकर ये हैं निर्देश

Sun, 16 Jan 2022 04:19 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 16 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

देश भर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए कई राज्यों सरकार ने शिक्षण संस्थानों पर जनवरी महीने के अंत तक बंद करने का फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में शिक्षण संस्थानों व स्कूलों की शारीरिक कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Covid 19 Cases Rises in the country many state govt suspended offline school colleges classes west bengal telangana tamil nadu kerala close down educational institutions activities
School Closed Down - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना महामारी के कारण कई राज्य सरकारों ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है। कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने 31 जनवरी, 2022 तक स्कूलों व कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। छात्रों की कक्षाओं का ऑनलाइन माध्यम से संचालन करने के भी निर्देश दिए हैं। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया है।  

विज्ञापन

 


पश्चिम बंगाल में बढ़ा कोरोना प्रतिबंध 

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप, राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को 31 जनवरी, 2022 तक बंद कर दिया गया है। राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रशासन ने कर्मियों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम करने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के साथ सभी शैक्षणिक संस्थानों में शारीरिक कक्षाएं 31 जनवरी, 2022 तक निलंबित कर दी गई हैं। राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में केवल प्रशासनिक गतिविधियों का ही संचालन होगा। एहतियात के तौर पर प्रशासनिक गतिविधियां 50 फीसदी क्षमता पर संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में ये है नए कोविड-19 के दिशा-निर्देश

पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक समारोहों जैसे मेलों, विवाह समारोह आदि को अनुमति दी है, लेकिन लोगों की उपस्थिति को सीमित कर दिया गया है। बंगाल में खुले मैदानों में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए मेलों की अनुमति दी गईहै। वहीं, विवाह समारोह और इसमें शामिल होने के लिए 200 लोगों की क्षमता निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। कानून, व्यवस्था, स्वास्थ्य और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन और आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। 

विज्ञापन

तेलंगाना में 30 जनवरी तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

तेलंगाना राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियों को 30 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने इस निर्णय की जानकारी दी है। वहीं कोविड-19 संबंधित मामलों पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में सोमवार, 17 जनवरी, 2022 को राज्य के प्रगति भवन में दोपहर दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस पर राज्य में कोरोना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 

तमिलनाडु में परीक्षाओं को स्थगित किया गया

तमिलनाडु राज्य सरकार ने स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय लिया है। राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल 31 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा, सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का भी फैसला लिया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण रविवार को राज्य के स्कूलों को बंद करने के आदेश की घोषणा की गई। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि 19 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों के बारे में जल्द ही छात्रों को समय आने पर सूचना दी जाएगी। इससे पहले, तमिलनाडु सरकार ने राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कई कदम उठाए थे। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को वैक्सीन लगाने का भी निर्णय लिया गया था। हालांकि, हालातों में आए परिवर्तन के बीच राज्य ने रविवार को स्कूलों को बंद करने का फैसला किया। कई अभिभावकों, लोगों ने सरकार से मांग की थी कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया जाए। देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं और यह महामारी की तीसरी लहर के कगार पर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देश में टीकाकरण अभियान को रविवार को पूरे एक वर्ष हो चुके हैं। अब केंद्र सरकार ने 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका लगाने का फैसला किया है। जल्द ही तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में भी इन बच्चों को टीके लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 

केरल में लगा शारीरिक कक्षाओं पर प्रतिबंध

केरल राज्य में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पहली से नौवीं कक्षा की शारीरिक कक्षाओं पर रोक लगा दी है। केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 का इतना प्रसार नहीं हुआ है। लेकिन एहतियात के तौर पर पहली से 9वीं के छात्रों की शारीरिक कक्षाओं पर दो हफ्ते के लिए रोक लगा दी गई है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एहतियात के तौर पर कक्षाओं के संचालन पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। छात्रों की ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। हालांकि, 10वीं से 12वीं कक्षा की शारीरिक कक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा और स्कूलों में आने वाले उन बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दो हफ्ते की अवधि में 35 लाख से अधिक छात्र घर पर रहेंगे और इस अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक सोमवार को बुलाई जाएगी और उसके बाद संशोधित दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि माध्यमिक विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र और उच्चतर माध्यमिक की परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द से जल्द छात्रों का टीकाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उन्हें स्कूलों में ही वैक्सीन देने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed