फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Counseling ›   sound manager career option in music industry

साउंड मैनेजर: पैसा भी और शोहरत भी

Wed, 01 Oct 2014 12:23 PM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Wed, 01 Oct 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
sound manager career option in music industry
मैं साउंड इंजीनियर बनना चाहता हूं। यह क्षेत्र कॅरियर के दृष्टिकोण से कितना महत्वपूर्ण है? इससे संबंधित पाठ्यक्रमों और संस्थानों के बारे मे जानकारी दें।
विज्ञापन


अजय आर्य

म्यूजिक के क्षेत्र में एक ओर जहां क्रिएटिविटी के माध्यम से कॅरियर बनाया जा सकता है, वहीं तकनीकी ज्ञान विकसित करके भी इस क्षेत्र में अपने भविष्य की रूपरेखा बनाई जा सकती है। ऐसे में संगीत में रुचि होने पर साउंड इंजीनियरिंग से संबंधित पाठ्यक्रमों पर नजर डाली जा सकती है।
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ही साउंड इंजीनियर मुख्य रूप से काम करता है, ताकि बेहतर साउंड तैयार किया जा सके। अपने काम में साउंड इंजीनियर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करता है। रेडियो, वीडियो, टीवी और फिल्म ही नहीं, अब तो वेबसाइट, मोबाइल गेम्स, रिंग टोन आदि में भी साउंड इंजीनियरिंग बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिक प्रोग्राम, डीजे प्रोजेक्ट, एफएम या कम्युनिटी रेडियो आदि से भी जुड़ा जा सकता है। साउंड टेक्नोलॉजी से संबंधित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में सिक्वेंसिंग, मास्टरिंग, एडिटिंग और रिकॉर्डिंग में विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है। कोर्स करने के बाद किसी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में असिस्टेंट के रूप में कॅरियर की शुरुआत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed