फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Coronavirus: Colleges of Delhi University stopped offline practical classes

Coronavirus: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने ऑफलाइन प्रैक्टिकल कक्षाएं रोकी

Mon, 05 Apr 2021 05:32 AM IST
Kuldeep Singh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 05:32 AM IST
सार

  • प्रैक्टिकल कक्षाएं व अन्य कार्यक्रम दस दिन के लिए बंद कर दिए है
  • ऑनलाइन प्रैक्टिकल कक्षाओं से होगी पढ़ाई, कुछ कॉलेजों में कक्षाएं बची हैं

विज्ञापन
Coronavirus: Colleges of Delhi University stopped offline practical classes
kmc college Delhi NCR - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑफलाइन प्रैक्टिकल कक्षाएं रोक दी हैं। कॉलेज अब ऑनलाइन प्रैक्टिकल कक्षाओं से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई कराएंगे। कॉलेज अब दस दिन बाद पूरे मामले की समीक्षा करेंगे। दस दिनों के लिए विद्यार्थियों की एंट्री प्रतिबंधित करने के संबंध में कई कॉलेजों ने रविवार को आदेश भी जारी कर दिए।

विज्ञापन


इस तरह से सोमवार से विद्यार्थियों को कक्षाओं के लिए कॉलेज में नहीं जाना है। उल्लेखनीय है कि एक फरवरी से तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल कक्षाएं, लाइब्रेरी के इस्तेमाल के लिए कॉलेज आने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रैक्टिकल कक्षाओं से होगी पढ़ाई, कुछ कॉलेजों में कक्षाएं बची हैं
राजधानी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी ने बताया कि अब तक केवल अंतिम वर्ष के कुछ विद्यार्थी ही प्रैक्टिकल कक्षाओं व एनसीसी के विभिन्न गतिविधियों के लिए आ रहे थे। लेकिन अब प्रैक्टिकल कक्षाएं व अन्य कार्यक्रम दस दिन के लिए बंद कर दिए है। हमारे यहां कुछ प्रैक्टिकल कक्षाएं अभी बची हुई हैं। अब दस दिन तक बची हुई प्रैक्टिकल कक्षाएं ऑनलाइन ही कराई जाएंगी। दस दिन बाद पूरी स्थिति की समीक्षा होगी। इस संबंध में कॉलेज ने आदेश जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ कैंपस स्थित हंसराज कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रमा ने बताया कि हमारे यहां प्रैक्टिकल कक्षाओं के लिए बेहद कम ही विद्यार्थी आ रहे थे। ऐसे में अब पहले से ही ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं। हमने विद्यार्थियों के लिए अभी हॉस्टल खोला नहीं है। साथ ही लाइब्रेरी केइस्तेमाल के लिए एक-दो-एक-दो विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंच रहे थे। अब उन्हें भी आने के लिए मना कर दिया जाएगा।


वहीं जाकिर हुसैन कॉलेज ने भी एक आदेश जारी कर कहा है कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह कॉलेज शैक्षणिक कार्यों(प्रैक्टिकल कक्षाओं व लाइब्रेरी) के लिए नहीं आएं। मालूम हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को अगले दस दिनों तक विद्यार्थियों को कॉलेज विभाग आदि जगहों पर ना आने की सलाह दी थी। छात्रों को कहा गया था कि वह घर और हॉस्टल में ही रहें और जरुरी होने पर ही कॉलेज व कैंपस आएं। जिसकेबाद हरकत में आते हुए कॉलेजों ने रविवार को आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed