फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COMEDK UGET 2021 result declared How to check scores

COMEDK UGET 2021: कॉमडेक दाखिला परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें अपने स्कोर कार्ड

Mon, 27 Sep 2021 12:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 12:08 PM IST
सार

COMEDK UGET 2021: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) UGET 2021 का परिणाम 26 सितंबर को घोषित कर दिया है। जो छात्र कॉमडेक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
COMEDK UGET 2021 result declared How to check scores
COMEDK UGET results - फोटो : pti

विस्तार

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) UGET 2021 का परिणाम 26 सितंबर को घोषित कर दिया है। जो छात्र कॉमडेक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं। COMEDK UGET में उम्मीदवार के प्रदर्शन के अनुसार अंतिम योग्यता / रैंक निर्धारित होती है। कर्नाटक COMEDK UGET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड में भाग लेना आवश्यक है। दाखिलों के लिए आगे की प्रक्रिया और काउंसलिंग का विवरण comedk.org पर घोषित किया जाएगा। आम तौर पर, COMEDK काउंसलिंग के तीन राउंड होते हैं।

विज्ञापन


ऐसे देंखें COMDEK UGET परिणाम 2021 

  • चरण 1 - COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
  • चरण 2 - होमपेज पर उपलब्ध "COMEDK UGET 2021 Scorecard" नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3 - आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4 - विवरण जमा करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5 - पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद जारी होगी कट ऑफ
काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे जैसे दस्तावेज सत्यापन, फोटो सत्यापन, सीट आवंटन और पुष्टि, और अन्य। COMEDK UGET 2021 अंतिम उत्तर कुंजी 23 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी। अंतरिम उत्तर कुंजी को 17 सितंबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया गया था। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि COMEDK UGET 2021 कट-ऑफ प्रत्येक पाठ्यक्रम और कॉलेज के लिए अलग-अलग होगी। कट-ऑफ कई कारकों पर आधारित होगी जैसे सीटों की उपलब्धता, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या और अन्य।

विज्ञापन


शिक्षा एवं रोजगार की ताजा खबरें और इस स्टोरी को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2021: आज जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का परिणाम, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed