कर्नाटक: 17 नवंबर से खुलेंगे इंजीनियरिंग, डिग्री व डिप्लोमा कॉलेज, अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में इंजीनियरिंग, डिग्री और डिप्लोमा कॉलेज 17 नवंबर से खुलेंगे। छात्रों के पास कॉलेज आकर कक्षा लेने और घर बैठकर ही ऑनलाइन पढ़ने दोनों का विकल्प होगा। विद्यार्थी अपनी सुविधा के हिसाब से अपना विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा, वे दोनों ही विकल्पों का उपयोग कर सकेंगे।
दरअसल, कर्नाटक सरकार ने एक अहम फैसले में सूबे में 17 नवंबर से सभी इंजीनियरिंग, डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों को खोलने की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में सूबे के सभी इंजीनियरिंग, डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है।
AP PGECET Result 2020: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
सूबे में छात्रों को कॉलेज जाने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य तौर पर देनी होगी। बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही देशभर के सभी कॉलेज व उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत नारायण ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक कल्याण और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और यातायात के सभी इंतजाम किए जाएंगे। ताकि कक्षाओं को सुचारु रूप से चलाया जा सके। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा ने राज्य के शिक्षा, स्वास्थ, वेलफेयर, पिछड़ा समाज, फाइनेन्स, यातायात अधिकारियों और उप मुख्यमंत्री के साथ की थी।
इसे भी पढ़ें-CBSE: अब बस चेहरा दिखाने से ही डाउनलोड हो जाएंगे दसवीं-बारहवीं के सर्टिफिकेट
नारायण ने इससे पहले इसी महीने कहा था कि सूबे की सरकार स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने की योजना बना रही है। इसके बारे में निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा से विमर्श करने के बाद लिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही स्कूलों व कॉलेजों को खोलने के दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है।
कमेंट
कमेंट X