{"_id":"60fd2d838ebc3e580f63c83f","slug":"cohsem-manipur-12th-result-announced-overall-pass-percentage-at-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"COHSEM 12th Result: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.80 फीसदी रहा परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
COHSEM 12th Result: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.80 फीसदी रहा परिणाम
Sun, 25 Jul 2021 03:01 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 25 Jul 2021 03:01 PM IST
सार
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल पास प्रतिशत 99.80 फीसदी रहा है। परिणाम - manresults.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Result 2021
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल पास प्रतिशत 99.80 फीसदी रहा है। परिणाम - manresults.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
मणिपुर के शिक्षा मंत्री सोरोखैबम राजेन सिंह ने शनिवार, 24 जुलाई को रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि परिणाम स्कूलों द्वारा प्रस्तुत मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि प्राप्त कुल 31,136 में से 31,074 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि 62 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं।
विज्ञापन
मणिपुर के शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कुल 31195 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इनमें कला संकाय से कुल 9,061, विज्ञान संकाय से 21,387 और वाणिज्य संकाय में 747 छात्र शामिल थे। राजेन ने बताया कि प्रथम श्रेणी में 16,395, द्वितीय श्रेणी में 13,100, तृतीय श्रेणी में 1,557 और साधारण पास में 22 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रों के जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत के संदर्भ में, उन्होंने कहा कि बिष्णुपुर, कामजोंग, फेरजावल, उखरूल और चंदेल जिले में 100% रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन
राजेन ने कहा कि महामारी के इस मुश्किल समय में परीक्षा परिणाम घोषित करने में सक्षम होना इस बात का संकेत है कि शिक्षा क्षेत्र अच्छी स्थिति में है। राजेन ने कहा, सीबीएसई परिणाम से पहले कक्षा 12वीं की परीक्षा घोषित करने में सफल रहना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
मंत्री ने कहा कि अंक प्रदान करने के लिए मूल्यांकन के तौर-तरीकों को गहन चर्चा और संसाधन व्यक्तियों और शिक्षा विशेषज्ञों के परामर्श के बाद तैयार किया गया था। हालांकि, यदि कोई छात्र या अभिभावक अंक मूल्यांकन प्रणाली से संतुष्ट नहीं है, तो वे शारीरिक रूप से परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंत्री ने बताया कि प्रारंभ में, कक्षा 12वीं की परीक्षा जो पांच मई को होने वाली थी, कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए स्थगित कर दी गई थी। महामारी की स्थिति बिगड़ने के साथ ही, शिक्षा ने 12चीं की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया था।
कमेंट
कमेंट X