फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMAT 2022 Result Declared on cmat.nta.nic.in Know How to Check Scorecard

CMAT 2022: एनटीए ने जारी किया सीमैट 2022 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Mon, 02 May 2022 09:07 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 02 May 2022 09:07 AM IST
सार

CMAT 2022: राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी ने  CMAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को GPAT परीक्षा के साथ में किया था।  CMAT 2022 के लिए करीब 58 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, और करीब 50 हजार ने परीक्षा में भाग लिया था।

विज्ञापन
CMAT 2022 Result Declared on cmat.nta.nic.in Know How to Check Scorecard
CMAT 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CMAT 2022: राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जिन उम्मीदारों ने CMAT 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उन्हें अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को इसे चेक करने के लिए अपने पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी आदि का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

CMAT 2022: कब हुई थी परीक्षा?

राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी ने  CMAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को GPAT परीक्षा के साथ में किया था।  CMAT 2022 के लिए करीब 58 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, और करीब 50 हजार ने परीक्षा में भाग लिया था। एनटीए की ओर से परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों से आपत्ति मंगाई गई थी। इसके बाद दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण हुआ था। इसी पर परिणाम भी आधारित हैं। हम आपको इस खबर में CMAT 2022 के परिणाम और स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CMAT 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CMAT 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed