CMAT 2022: एनटीए ने जारी किया सीमैट 2022 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
CMAT 2022: राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी ने CMAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को GPAT परीक्षा के साथ में किया था। CMAT 2022 के लिए करीब 58 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, और करीब 50 हजार ने परीक्षा में भाग लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CMAT 2022: राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जिन उम्मीदारों ने CMAT 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उन्हें अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को इसे चेक करने के लिए अपने पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी आदि का प्रयोग करना होगा।
CMAT 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी ने CMAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को GPAT परीक्षा के साथ में किया था। CMAT 2022 के लिए करीब 58 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, और करीब 50 हजार ने परीक्षा में भाग लिया था। एनटीए की ओर से परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों से आपत्ति मंगाई गई थी। इसके बाद दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण हुआ था। इसी पर परिणाम भी आधारित हैं। हम आपको इस खबर में CMAT 2022 के परिणाम और स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
CMAT 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CMAT 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X