फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT UG Counselling 2025: First Provisional Allotment List Released, Pay Confirmation Fee by May 30

CLAT UG Counselling 2025: क्लैट यूजी की पहली प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 30 मई तक भरें कन्फर्मेशन फीस

Mon, 26 May 2025 12:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 May 2025 12:48 PM IST
सार

CLAT UG Counselling 2025: क्लैट यूजी काउंसलिंग 2025 की पहली प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 30 मई 2025 तक सीट कन्फर्मेशन फीस जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
CLAT UG Counselling 2025: First Provisional Allotment List Released, Pay Confirmation Fee by May 30
CLAT UG Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CLAT UG Counselling 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 की अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) के कंसोर्टियम ने आज, 26 मई 2025 को क्लैट यूजी काउंसलिंग 2025 की पहली प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने क्लैट 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

CLAT UG Counselling 2025: एडमिशन प्रक्रिया और विकल्पों का विवरण 

क्लैट यूजी 2025 की एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया कुल तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली अलॉटमेंट लिस्ट में आया है, वे अपनी पसंद के अनुसार ‘फ्रीज’, ‘फ्लोट’ या ‘एग्जिट’ विकल्प का चयन कर सकते हैं और 30 मई तक 20,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल कन्फर्मेशन फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Freeze विकल्प: अगर उम्मीदवार को आवंटित सीट से संतोष है और वह आगे किसी राउंड में भाग नहीं लेना चाहता है, तो वह 'फ्रीज' विकल्प का चयन कर सकता है। इसका मतलब है कि उम्मीदवार उस सीट को स्वीकार कर लेता है और भविष्य में किसी अन्य सीट के लिए दावा नहीं करेगा।
  • Float विकल्प: यदि उम्मीदवार को अभी उसकी पहली पसंद की NLU नहीं मिली है, लेकिन वह आगे के राउंड्स में बेहतर विकल्प की प्रतीक्षा करना चाहता है, तो वह 'फ्लोट' विकल्प चुन सकता है। इससे उसकी वर्तमान सीट आरक्षित रहेगी, लेकिन उसे अगले राउंड में उच्च प्राथमिकता वाली सीट मिलने की संभावना बनी रहेगी।
  • Exit विकल्प: अगर कोई उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से पूरी तरह हटना चाहता है, तो वह ‘एग्जिट’ विकल्प चुन सकता है। यदि उम्मीदवार पहले से 'फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प का चयन कर चुका है और फिर 'एग्जिट' करता है, तो उसकी सीट किसी अन्य उम्मीदवार को दे दी जाएगी और जमा की गई कन्फर्मेशन फीस जब्त कर ली जाएगी।

सीट कन्फर्मेशन के लिए 30 मई तक करें फीस जमा

काउंसिल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सीट अलॉटमेंट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 30 मई 2025 तक कन्फर्मेशन फीस का भुगतान करना होगा। समय पर फीस न भरने की स्थिति में सीट अलॉटमेंट रद्द हो सकता है।

प्रेफरेंस लिस्ट के अनुसार मिला अलॉटमेंट

काउंसिल द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं NLUs में सीट अलॉट की जाएगी, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रेफरेंस लिस्ट में शामिल किया है।

"यदि किसी उम्मीदवार ने केवल 15 प्रेफरेंस दिए हैं, तो उसे सिर्फ उन्हीं 15 NLUs में सीट अलॉट की जाएगी, भले ही अन्य NLUs में सीटें खाली हों और वह मेरिट के अनुसार योग्य हो," – काउंसलिंग नोटिस में कहा गया है।

CLAT Counselling 2025 Shedule: काउंसलिंग का कार्यक्रम

घटनाक्रम तिथि / समय सीमा
प्रथम आवंटन सूची का प्रकाशन 26 मई, सुबह 10 बजे
प्रथम आवंटन सूची के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और शुल्क भुगतान 26 से 30 मई, दोपहर 1 बजे तक
द्वितीय आवंटन सूची का प्रकाशन 4 जून, सुबह 10 बजे तक
द्वितीय सूची के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और पुष्टि शुल्क भुगतान 4 से 9 जून, दोपहर 1 बजे तक
प्रथम एवं द्वितीय राउंड में फ्रीज विकल्प चुनने वालों के लिए शुल्क भुगतान 14 जून, शाम 5 बजे तक
तृतीय और अंतिम आवंटन सूची का प्रकाशन 20 जून, सुबह 10 बजे
फाइनल राउंड के लिए पुष्टि शुल्क भुगतान 20 जून से 23 जून, दोपहर 1 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed