फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2024 NLU answer key out know how to download at consortiumofnlus.ac.in

CLAT 2024 Answer Key: क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 04 Dec 2023 12:34 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 04 Dec 2023 12:34 PM IST
सार

NLU CLAT 2024 Answer Key Out: एनएलयू ने क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CLAT 2024 NLU answer key out know how to download at consortiumofnlus.ac.in
CLAT 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NLU CLAT 2024 Answer Key Out: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। क्लैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार क्लैट उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास 05 दिसंबर, 2023, सुबह 9 बजे तक समय है।

विज्ञापन

क्लैट 2024 स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से 97.03% उम्मीदवार, और क्लैट 2024 स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से 93.92% परीक्षा में उपस्थित हुए। कंसोर्टियम के लॉ विश्वविद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के छात्रों को प्रवेश देंगे। क्लैट का आयोजन यूजी और पीजी कानून कार्यक्रमों के लिए एनएलयू और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की तरफ से रविवार, 03 दिसंबर, 2023 को देश भर के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 139 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
विज्ञापन

क्लैट परीक्षा 2024 दोपहर 2 बजे ऑफलाइन मोड में शुरू हुई थी। परीक्षा शाम 04 बजे समाप्त हुई थी। इस दौरान उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था

CLAT 2024 Answer Key: क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड CLAT 2024 NLU answer key out know how to download at consortiumofnlus.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed