फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Class 12th student attends MBBS class for four days in Kozhikode Medical College; Kerala Police launch prob

Kerala: चार दिन तक एमबीबीएस की क्लास में पढ़ता रहा 12वीं का छात्र, मेडिकल कॉलेज को पता भी न चला; लेकिन अब ...

Fri, 09 Dec 2022 08:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

Kozhikode Medical College: केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में अनोखा मामला सामने आया है। यहां कक्षा 12वीं का एक छात्र न केवल अवैध तौर पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कर के गया बल्कि उसने चार दिन तक एमबीबीएस की कक्षा में पढ़ाई भी कर ली। हैरानी की बात यह है कि इसका मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पता भी नहीं चला।

विज्ञापन
Class 12th student attends MBBS class for four days in Kozhikode Medical College; Kerala Police launch prob
Medical College - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Kozhikode Medical College: केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में अनोखा मामला सामने आया है। यहां कक्षा 12वीं का एक छात्र न केवल अवैध तौर पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कर के गया बल्कि उसने चार दिन तक एमबीबीएस की कक्षा में पढ़ाई भी कर ली। हैरानी की बात यह है कि इसका मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पता भी नहीं चला। बाद में पांचवें दिन जब छात्र कक्षा में पढ़ने नहीं आया तो प्रोफेसर से लेकर प्रिंसिपल तक सब हैरान रह गए। अब कोझिकोड पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई है। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि केरल पुलिस ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज की एक शिकायत की जांच शुरू की है कि 12वीं कक्षा के एक छात्र ने हाल ही में प्रवेश प्राप्त किए बिना चार दिनों तक एमबीबीएस की कक्षा में भाग लिया था। पुलिस ने कहा कि यह झूठे दस्तावेज जमा करने या धोखाधड़ी का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने उचित प्रवेश प्रक्रियाओं का पालन किए बिना कक्षा में भाग लिया। हम इसकी जांच कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश-पत्र की पुष्टि किए बिना कक्षा में बैठने दिया

वहीं, मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य केजी साजिथ कुमार ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि एक छात्र उचित प्रवेश प्रक्रिया का पालन किए बिना कक्षा में भाग ले रहा है। कुमार ने कहा कि कई छात्र पहले दिन देरी से पहुंचे, सभी को प्रवेश-पत्र की पुष्टि किए बिना कक्षा में बैठने दिया गया। ऐसा लगता है कि उस छात्र ने चार दिनों तक कक्षा में भाग लिया। मामला कॉलेज प्रशासन के संज्ञान में तब आया जब पांचवें दिन भी छात्र कक्षा में नहीं पहुंचा।

 

विज्ञापन

ऐसे चला अतिरिक्त छात्र का पता 

कुमार ने कहा कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं 29 नवंबर को 245 छात्रों के साथ शुरू हुईं थीं। आवंटन के बाद, उन्हें अपना रिकॉर्ड एकत्र करने के बाद एक प्रवेश परिचय पत्र दिया जाता है। इस छात्र के पास कार्ड नहीं था। लेकिन पहले दिन, जो लोग कॉलेज पहुंचे, उन्हें कार्ड की पुष्टि किए बिना कक्षा में बैठने दिया गया। जब कार्ड के आधार पर उपस्थिति रजिस्टर तैयार किया गया, तो कॉलेज के अधिकारियों ने प्रारंभिक उपस्थिति रजिस्टर में विसंगतियां पाईं, जिसमें 246 छात्र थे। इसके बाद, अधिकारियों को अहसास हुआ कि एक अतिरिक्त छात्र चार दिनों के लिए कक्षा में पढ़ रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed