{"_id":"693eb20c591907755a06766b","slug":"class-10-girl-dies-by-suicide-in-ghaziabad-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Suicide: गाजियाबाद में 10वीं के छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर दी जान; पढ़ाई के दबाव की आशंका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Student Suicide: गाजियाबाद में 10वीं के छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर दी जान; पढ़ाई के दबाव की आशंका
Sun, 14 Dec 2025 06:18 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:18 PM IST
सार
Ghaziabad Student Suicide: गाजियाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्रा की ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जांच में पढ़ाई के दबाव को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Suicide)
- फोटो : freepik
विस्तार
Class 10 Student: रविवार को शालीमार सिटी इलाके में एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि वह एक ऊंची इमारत से गिर गई। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि किशोरी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मृतका कक्षा 10 की छात्रा थी और वह पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें उस मंजिल का पता लगाना भी शामिल है जहां से लड़की कूदी थी। उन्होंने बताया कि लड़की का परिवार सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X