{"_id":"5e9eb93c8ebc3e90835dcce7","slug":"civil-services-day-2020-know-why-indian-government-celebrate-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए आज ही के दिन क्यों मनाने हैं लोक सेवा दिवस, इन आठ बिंदुओं से समझें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए आज ही के दिन क्यों मनाने हैं लोक सेवा दिवस, इन आठ बिंदुओं से समझें
Tue, 21 Apr 2020 02:46 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
civil service exam
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन यानी 21 अप्रैल को पूरा देश लोकसेवा दिवस के रूप में मनाता है। बता दें कि इस दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है। जो नागरिक उत्तम सेवाएं प्रदान करते हैं उन्हें हर साल भारत सरकार यह पुरस्कार देती है। ऐसा करने से अधिकारियों में अधिक बेहतर प्रदर्शन करने की भावना आती है। साथ ही उन्हें बदलते समय के हिसाब से नई चुनौतियों से निपटने की लिए अपनी नीतियों पर आत्मनिरीक्षण करने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
मुख्य तथ्य-
- आज ही के दिन आजाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय लोक सेवा आयोग के पहले दल को 'STEEL FRAME OF INDIA' के नाम से संबोधित किया था।
- इस मौके पर पहला कार्यक्रम 21 अप्रैल, साल 2006 में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।
- इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आप को नागरिकों के लिए एक बार फिर समर्पित और वचनबद्ध करना है।
- इस अवसर पर, केंद्रीय और राज्य सरकारों के सभी अधिकारियों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाता है।
- इस पुरस्कार समारोह के दौरान देशभर के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। जिससे उन्हें देश के अन्य हिस्सों में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है।
- इनसे लोगों को क्या फायदा हो रहा है और देशभर में लोगों की आम समस्या क्या है, ये जानने में भी मदद मिलती है।
- इस दिन का इंतजार सभी अधिकारी हर साल करते हैं। जिसमें उनके द्वारा सालभर किए गए विकास कार्यों की सराहना की जाती है।
- साथ ही उन्हें देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे अधिकारियों के नए विकास कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X