ISC 12TH Results: मोबाइल पर कैसे पाएं 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें SMS वाला तरीका
CISCE ISC 12TH Results 2022: जो उम्मीदवार सीआईएससीई द्वारा आयोजित आईएससी (ISC) की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CISCE ISC 12TH Results मोबाइल पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE ISC 12TH Results 2022 Declared: सीआईएससीई (CISCE) की ओर से आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) सेमेस्टर-2 का रिजल्ट रविवार, 24 जुलाई को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीआईएससीई द्वारा आयोजित आईएससी (ISC) की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट क्रैश हो जाने या ठप पड़ जाने की स्थिति में उम्मीदवार रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
मोबाइल फोन पर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए करें ये काम
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अत्यधिक ट्रैफिक के कारण काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की वेबसाइट www.cisce.org ठप भी हो सकती है। ऐसे में जो उम्मीदवार अपना परिणाम चेक करना चाहते हैं वे अन्य तरीकों से भी रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स की सूची और प्रक्रियाएं यहां बताई गईं हैं।
SMS से पाएं कक्षा 12वीं का रिजल्ट
आईएससी बोर्ड यानी कक्षा 12वीं वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को 'न्यू मैसेज' बॉक्स में निम्नलिखित तरीके से अपनी विशिष्ट आईडी ISC
उदाहरण के लिए यदि आपका यूनिक आईडी 1234567 है तो आपको ऐसे टाइप करना होगा -
ISC 1234567
अब इस मैसेज को 09248082883 नंबर पर भेज दें।
CISCE Results 2022: वेबसाइट पर ऐसे देखें ISC रिजल्ट
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
- आईएससी परिणाम लिंक का चयन करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी विशिष्ट आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- CISCE ISC सेमेस्टर-2 का Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आईएससी सेमेस्टर-2 का रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
CISCE Results: आईएससी सेमेस्टर-2 रिजल्ट वेबसाइट
cisce.org
results.cisce.org
results.nic.in
यह भी पढ़ें : CISCE ISC Results 2022 Live: आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी
यह भी पढ़ें : CISCE ISC Results 2022: 12वीं का रिजल्ट, यहां और ऐसे करें चेक
कमेंट
कमेंट X