फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE Class 10th Result 2022 to be Declared Today at cisce.org Know How to Check Sarkari Result

CISCE ICSE Result 2022: आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Sun, 17 Jul 2022 02:34 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 02:34 PM IST
सार

CISCE ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने जानकारी दी है कि छात्रों के परिणाम टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ICSE 10th Result 2022 LIVE

विज्ञापन
ICSE Class 10th Result 2022 to be Declared Today at cisce.org Know How to Check Sarkari Result
cisce board result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम को आज 17 जुलाई, 2022 को शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए हम आपको बताते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया..

विज्ञापन

दोनों टर्म के अंक जुड़ेंगे
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने परिणाम से जुड़ा नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि छात्रों के परिणाम टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के भी अंकों को छात्रों के अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन बीते 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया गया था। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सावधानीपूर्वक आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

ICSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • results.nic.in

ICSE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-: 
  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईसीएसई के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed