फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE announced ICSE, ISC Board Exam Dates 2021 Class 12 exams from April 8, Class 10 exams from May 5

ICSE, ISC Board Exam 2021: 12वीं की परीक्षा 08 अप्रैल तो 10वीं की परीक्षा 05 मई से शुरू होगी

Tue, 02 Mar 2021 12:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
CISCE announced ICSE, ISC Board Exam Dates 2021 Class 12 exams from April 8, Class 10 exams from May 5
ICSE - ISC Board Exam 2021 - फोटो : ICSE - ISC Board Exam 2021

विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों के लिए यह खबर बेहद अहम है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई (CISCE) ने ICSE (Indian School Certificate Examinations) और ISC (Indian School Certificate) बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 08 अप्रैल, 2021 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 05 मई, 2021 से आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


जबकि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई, 2021 में घोषित किया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन है जबकि ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है। जबकि CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन  ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने सोमवार को घोषणा की कि वह 08 अप्रैल से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा और 05 मई से 10वीं बोर्ड कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जुलाई, 2021 तक घोषित कर दिए जाएंगे। CISCE की ओर से जारी परीक्षा टाइमटेबल के अनुसार, अधिकांश परीक्षाएं सुबह 09 बजे से शुरू होंगी। कुछ परीक्षाएं सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएंगी। 
 

गौरतलब है कि पिछले साल, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था। शिक्षा बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा था कि वह छात्रों को पुन: परीक्षा का विकल्प प्रदान नहीं करेगा और वे केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम मूल्यांकन करेंगे।


शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
 
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed