{"_id":"5d0a27d58ebc3e52191d8e7e","slug":"chse-2019-odisha-hse-arts-and-commerce-2-result-date-announced-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha CHSE +2 Result 2019: इस दिन जारी होंगे नतीजे, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Odisha CHSE +2 Result 2019: इस दिन जारी होंगे नतीजे, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Wed, 19 Jun 2019 06:04 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा (CHSE) 21 जून, 2019 को कला, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। ओडिशा के स्कूली शिक्षा मंत्री समीर दास ने बुधवार को कहा कि सीएचएसई शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे परिणाम प्रकाशित करेगा। परिणाम की घोषणा होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.chseodisha.nic.in पर जाकर अपने स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 2,35,183 छात्रों ने आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी। वहीं 27,278 छात्र कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सीएचएसई ने इस वर्ष 7 मार्च से 30 मार्च के बीच सभी संकायों की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थी। परिषद ने पहले जून में कला और वाणिज्य में उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा करने की योजना बनाई थी। लेकिन चक्रवात फैनी के कारण इसमें देर हुई।
विज्ञापन
पिछले साल, कला और वाणिज्य परिणाम 9 जून को प्रकाशित किए गए थे। इससे पहले 3 जून को, सीएचएसई ने विज्ञान संकाय के परिणाम की घोषणा की थी। 72.33% विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन
ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम
- CHSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर ओडिशा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट या ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X