Chhattisgarh TET 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, CGPEB ने छत्तीसगढ़ टीईटी परिणाम 2019 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
बता दें कि लिखित परीक्षा 10 मार्च, 2019 को आयोजित की गई थी। शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य में प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी - पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक चली थी। सभी योग्य उम्मीदवारों को अंकों के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं...
Chhattisgarh TET Result 2019 ऐसे चेक करें-
चरण 1 : ऑफिशियल वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5 : रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
Chhattisgarh TET पेपर I के परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Chhattisgarh TET पेपर II के परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X