फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Board CGBSE 10th result 2021 Release Date and Time Declared by Chhattisgarh

बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2021: इस सूबे में कल जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, यहां देख सकेंगे

Tue, 18 May 2021 04:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 18 May 2021 04:31 PM IST
सार

सीजीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।  

विज्ञापन
Chhattisgarh Board CGBSE 10th result 2021 Release Date and Time Declared by Chhattisgarh
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में कोरोना महामारी से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण रद्द की गई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। पंजाब बोर्ड के बाद अब छत्तीसगढ़ बोर्ड भी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। इस की तारीख भी घोषित हो चुकी है।

विज्ञापन


सीजीबीएसई यानी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट बुधवार, 19 मई, 2021 को जारी किया जाएगा। रद्द की गई परीक्षा का परिणाम सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


सीजीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि राज्य शिक्षा विभाग की ओर रिजल्ट की घोषणा एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि, अभी तक राज्य में 12वीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित नई तिथियों को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा को लेकर किए जाने वाले किसी निर्णय के आधार पर ही राज्य बोर्ड भी कोई फैसला कर सकता है। 

उधर, छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल ने 13 मई को कोविड-19 स्थिति और कई जिलों में लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। हालांकि, ओपन स्कूल बोर्ड ने अभी तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून, 2021 तक आयोजित होनी थी। फिलहाल, इन्हें टाल दिया गया है।  

 

इससे पहले, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सूबे में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कक्षा 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था। जबकि, 12वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित किया गया था। बाद में रद्द की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया और मानदंड जारी कर दिए थे।

तब सीजीबीएसई ने आधिकारिक अधिसूचना में लिखा था कि नियमित छात्र जो कोविड-19 के कारण प्रायोगिक परीक्षाओं या प्रोजेक्ट मूल्यांकन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें  पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed