{"_id":"5e746a6a8ebc3e78af5da0e4","slug":"chhattisgarh-board-2020-exam-postponed-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"chhattisgarh board 2020: परीक्षा स्थगित, जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
chhattisgarh board 2020: परीक्षा स्थगित, जानें पूरी जानकारी
Fri, 20 Mar 2020 12:32 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE ने कोरोनोवायरस प्रकोप को लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जिन छात्रों को परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना था, उन्हें अब बची हुई परीक्षाओं के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। बोर्ड द्वारा पुनर्निर्धारित तिथियों की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल दो लाख सत्तर हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। राज्य में परीक्षाएं, 3 मार्च से 26 मार्च तक 10वीं कक्षा के लिए और 2 मार्च से 31 मार्च तक 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए आयोजित की जा रही थीं । कई राज्यों में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।
दिल्ली सरकार ने हाल ही में अपने सभी शिक्षकों को घर से मूल्यांकन करने का आदेश दिया है, जो कि छत्तीसगढ़ बोर्ड भी विचार कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X