{"_id":"5d2961f38ebc3e6cca5d84e7","slug":"check-yourself-before-take-bank-job-apply-these-tips","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक की नौकरी करने से पहले परखें खुद को, क्या आप हैं इस जॉब के काबिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बैंक की नौकरी करने से पहले परखें खुद को, क्या आप हैं इस जॉब के काबिल
Sat, 13 Jul 2019 10:40 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चल रहे समय में हर कोई एक बड़े ऑर्गेनाइजेशन और अच्छी सैलरी के साथ नौकरी करना चाहता है। बैंक इस क्षेत्र में बेहतर है। यह क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यदि आप बैंक में करयिर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह क्षेत्र करयिर को एक नई राह पर ले जा सकता है। पर इसके लिए आपके पास बेहतर स्किल्स का होना बेहद जरूरी है। बता दें, हर संगठन को अलग सोच, काम करने के नए तरीकों और एक ऐसी अनुकूलन योग्य मानसिकता की तलाश होती है, जो अपने ज्ञान को उन्नत करने और बदलते दौर के अनुसार उपयुक्त कार्यशैली को अपनाने के लिए तैयार हो।
एक्सिस बैंक के मानव संसाधन प्रमुख राजकमल वेम्पति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पिछले 5 वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में देखे गए बदलावों की व्यापकता शायद अभूतपूर्व कही जा सकती है। बैंकों सहित अन्य संगठनों को कोर बैंकिंग से जुड़े कौशलों के अलावा डेटा साइंस/एनालिटिक्स, डिजाइन थिंकिंग, साइबर जोखिम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नए जमाने की क्षमताओं से लैस प्रतिभाओं की दरकार है। वेम्पति के अनुसार, कौशल और स्पेशलाइजेशन प्राप्त करने के साथ ही आपको उन बुनियादी कौशलों का महत्व हमेशा याद रखना चाहिए जो बैंकिंग जॉब के लिए बहुत जरूरी हैं।

बैंकिंग कार्य के लिए कुछ ऐसे कौशल आवश्यक हैं
बैंक के माहौल को समझने की क्षमता
काम के लिए तैयार होने (जॉब रेडीनेस) के तहत व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान देने की क्षमता और ज्ञान का संयोजन आता है। आपमें कारोबारी माहौल की पूरी समझ होना और बदलते संदर्भ के बारे में लगातार सीखते और अपनाते रहना मायने रखता है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था, “मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। मैं तो बस जुनूनी ढंग से जिज्ञासु हूं।”ग्राहकों के अनुरूप काम करने के लिए आपकी जिज्ञासा और उत्सुकता ही है, जो नए उत्पाद, सेवा और अभिनव तरीके ईजाद करने की दिशा में आगे ले जाती है। जिज्ञासु बनना और नई चीजों को सीखने और अनुकूल बनाने के लिए खुला रहना हमेशा काम आता है।
कमेंट
कमेंट X