फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGC landran hotel management course gives you best career opportunity

CGC Landran: सीजीसी लांडरा से होटल मैनेजमेंट का कोर्स देगा आपके करियर को अच्छी शुरुआत

Tue, 31 Aug 2021 11:19 AM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 11:19 AM IST
सार

CGC landran hotel management course: वर्तमान समय में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है। देश के अन्य विभिन्न सेवा क्षेत्रों में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का योगदान आज के समय में काफी ज्यादा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अनेकों विकल्प उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
CGC landran hotel management course gives you best career opportunity
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरा - फोटो : CGC Landran

विस्तार

वर्तमान समय में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है। देश के अन्य विभिन्न सेवा क्षेत्रों में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का योगदान आज के समय में काफी ज्यादा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अनेकों विकल्प उपलब्ध हैं। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के बहुत से विकल्प तो हैं ही साथ ही इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के मौके और एक क्रिएटिव काम होने के नाते यह सेक्टर युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। इन्हीं कारणों से हर साल छात्र प्रतिष्ठित होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं। हालांकि इसकी लोकप्रियता के पीछे और भी कई कारण हैं।

विज्ञापन


होटल मैनेजमेंट की लोकप्रियता के कारण आज कई कॉलेज इस क्षेत्र में विभिन्न कोर्सेज की पढ़ाई कराते हैं जिनमें प्रमुख कोर्स इस प्रकार हैं-
 

 

इस आर्टिकल में हम आपको होटल मैनेजमेंट कोर्स की लोकप्रियता के प्रमुख कारण बताएंगे और ताकि आप सकें कि कैसे यह बेहतर करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कोर्स है - 

विज्ञापन

CGC landran hotel management course gives you best career opportunity
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरा - फोटो : CGC Landran

● अच्छे करियर के कई विकल्प

होटल मैनेजमेंट कोर्स के द्वारा एक अच्छी सैलरी की नौकरी तो मिलती ही है, साथ ही युवाओं के पास करियर के लिए विकल्प भी उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा युवा अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। होटल मैनेजमेंट की डिग्री के बाद उपलब्ध प्रमुख करियर ऑप्शन इस प्रकार हैं-

  • शेफ
  • होटल मैनेजर
  • स्टीवार्ड
  • बैंक्वेट मैनेजर
  • फूड सर्विस मैनेजर


● सुविधापूर्ण नौकरी (Flexible Timings or Shift) 
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में नौकरी काफी सुविधापूर्ण होती है। इसमें युवाओं के पास अपनी टाइमिंग और एरिया ऑफ वर्क चुनने का भी मौका होता है। अन्य 09 से 05  बजे तक की थका देने वाली नौकरियों से अलग इसमें आप अपना काम व टाइमिंग चुन सकते हैं जो इसे एक बेहद बढ़िया नौकरी बनाता है। 

● पूरी दुनिया घूमने का मौका
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में विदेशों में भी नौकरी के मौके उपलब्ध होते हैं। अपना होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद युवा विदेश के होटल व रेस्टोरेंट में आसानी से काम कर सकते हैं। 
 

CGC landran hotel management course gives you best career opportunity
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरा - फोटो : CGC Landran

● रचनात्मकता से भरपूर है यह करियर
इस कोर्स की लोकप्रियता के पीछे का सबसे प्रमुख कारण है इसका बेहद रचनात्मक होना। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में युवाओं का हर दिन दुनिया के विभिन्न कोनों से आने वाले लोगों से सामना होता है। ऐसे में इस काम में युवाओं को हर दिन कुछ अलग करने को मिलता है। जिससे उन्हें अपने काम में बोरियत महसूस नहीं होती। साथ ही विभिन्न संस्कृतियों के लोगों से मिलने के नाते उनकी स्किल व क्रिएटिविटी भी बढ़ती है। 

● आगे बढ़ने के मौके
इस क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों की तुलना में आगे बढ़ने के काफी ज्यादा मौके उपलब्ध होते हैं। एक छोटे से शेफ से शुरूआत कर युवा अपनी काबिलियत के दम पर एक मास्टर शेफ बन सकते हैं। इसी वजह से आज के समय में छात्र होटल मैनेजमेंट की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 

इस प्रकार होटल मैनेजमेंट आज के समय के सबसे प्रसिद्धऔरअच्छे करियर विकल्पों में से एक है। अच्छे भविष्य के लुए अक्सर युवा ऐसे ही कोर्स की तलाश करते हैं। अगर आप भी एक अच्छी सैलरी के साथ एक बेहद रचनात्मक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह कोर्स एकदम उपयुक्त है। बस जरूरत है तो प्रतिष्ठित संस्थान से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने की। 

 

विज्ञापन

CGC landran hotel management course gives you best career opportunity
cgc landran - फोटो : cgc landran

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरा, होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए युवाओं की पहली पसंद है। यह पंजाब के अग्रणी होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में से एक है। हाल ही में इसे वर्ल्ड एजुकेशन समिट ऐंड अवार्ड्स द्वारा श्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट कॉलेज इन इंडिया का रैंक प्राप्त हुआ। साथ ही इसे जीएचआरडीसी द्वारा जारी की गई पंजाब राज्य के प्राइवेट होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की रैंकिंग में प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ। बेहतरीन शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीजीसी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन ट्रेनिंग किचन व दो रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं। 

चंडीगढ़ के पास स्थित होने के नाते यहां के छात्रों को काम करने के मौके भी आसानी से उपल्बध कराए जाते हैं, जिसके द्वारा छात्र एक ही जगह से पढ़ाई व काम करने का अनुभव प्राप्त करते हैं। साथ ही सीजीसी ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कई कंपनियों के साथ टाई-अप्स भी किए हैं, जिसके द्वारा छात्रों को इंडस्ट्री का अनुभव प्राप्त होता है।

सीजीसी लांडरा की बढ़िया और अच्छी शिक्षा के कारण यहां के छात्रों का प्लेसमेंट भी बेहद शानदार होता है। बता दें कि यहां के छात्रों को 36 लाख सालाना का पैकेज प्राप्त हुआ है। अभी तक यहां के छात्रों को प्लेसमेंट के 7412 ऑफर प्राप्त हो चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या और भी बेहतर होने की संभावना है। इसीलिए होटल मैनेजमेंट में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सीजीसी लांडरा एक उम्दा विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed