फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cgbse result 2020 chhattisgarh cg board 10th 12th result declared

CGBSE 10th- 12th results 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए दसवीं-बारहवीं के नतीजे

Tue, 23 Jun 2020 11:25 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Jun 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
cgbse result 2020 chhattisgarh cg board 10th 12th result declared
CGBSE CG Board Result 2020: (छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जारी)

CGBSE 10th- 12th results 2020: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों के रिजल्ट की घोषणा की। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट  73.62 फीसदी रहा है। जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 78.59 फीसदी रहा है। दसवीं कक्षा में 2.66 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


दसवीं कक्षा में सूबे में प्रज्ञा कश्यप टॉपर रही हैं। वहीं, बारहवीं कक्षा में मुंगेली के टिकेश वैष्णव ने टॉप किया है। रायपुर की श्रेया अग्रवाल 12वीं में दूसरे औऱ तनु यादव तीसरे नंबर पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैस देख 10वीं-12वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर जाएं।
  • यहां विद्यार्थियों को दसवीं- बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का विवरण भरना है।
  • विवरण भरते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या उसका प्रिंट ले सकते हैं।


रिजल्ट का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें


पिछले साल लड़कियों का रहा था दबदबा
2019 में छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मई में जारी किया था। दसवीं कक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपने दबदबा कायम किया था। परीक्षा में 68 फीसदी विद्यार्थियों ने  सफलता हासिल की थी। निशा पटेल ने  93.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 77.70 था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 68.25 रहा। जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 78.43 था। बारहवीं कक्षा में योगेंद्र वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। बारहवीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।

अंग्रेजी में खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2020 - यहां रजिस्टर करें
सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2020 - यहां रजिस्टर करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed