फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGBSE released admit card for classes 10 and 12 board exams 2022 know how to download

CGBSE 10th 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 26 Feb 2022 08:12 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

CGBSE 10th 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी और 23 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
CGBSE released admit card for classes 10 and 12 board exams 2022 know how to download
CGBSE 10th 12th Exam 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

CGBSE 10th 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल  (CGBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

CGBSE 10th 12th Exam 2022: कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी और 23 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इन तारीखों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। अनुमान के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CGBSE 10th 12th Exam 2022: एक दिन में एक ही पाली
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में एक दिन में केवल एक ही पाली होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों को प्रश्न पत्र 9 बजकर 5 मिनट पर दिए जाएंगे और 10 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नों को पढ़ने के लिए होगा। खबरों के अनुसार इस बार कोरोना महामारी के कारण छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को देखते हुए पाठ्यक्रमों के सिलेबस में कटौती भी की गई है। 

विज्ञापन

CGBSE 10th 12th Exam 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे बोर्ड परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed