CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, जानें कौन बना टॉपर लड़के-लड़कियों में किसने मारी बाजी
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, दसवीं कक्षा के परिणाम की बात करें तो इसमें 74.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGBSE Result 2022:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को शनिवार, 14 मई, 2022 को जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम, टॉपर और सफलता प्रतिशत समेत अन्य सभी जरूरी जानकारी से अवगत कराएंगे।
CG Board Result 2022: ये बनें टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सानिया बाला ने टॉप किया। दोनों को हीं 592 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा में यगढ़ की कुंती साव ने टॉप किया है।
CG Board Result 2022: ये रही दसवीं के टॉपरों की सूची
- सुमन पटेल- रैंक 1
- सोनाली बाला - रैंक 1
- आशिफा शाह - रैंक 2
- दामिनी वर्मा - रैंक 2
- जय प्रकाश कश्यप - रैंक 2
- मुस्कान अग्रवाल - रैंक 2
- काहेफ अंजुम- रैंक 2
- कमलेश सरकार- रैंक 2
- मीनाक्षी प्रधान- रैंक 3
- कृष्ण कुमार - रैंक 3
- ग्रीतु चंद्रा - रैंक 3
- हर्षिका चौरडिया- रैंक 3
CG Board Result 2022: ये रहें बारहवीं के टॉपर
- रायगढ़ की कुंती साव- रैंक 1 (491 अंक)
- बिलासपुर की खुशबू वाधवानी- रैंक 2 (482 अंक)
- बालोद के रितेश कुमार साहू- रैंक-3 (478 अंक)
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें 81.15 बालिकाएं हैं जबकि 77.03 बालक हैं। अगर दसवीं कक्षा के परिणाम की बात करें तो इसमें 74.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 78.84 जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.07 रहा। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। एक बार फिर से लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव के बच्चों का प्रदर्शन शहरों के बच्चों से अच्छा रहा।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X