{"_id":"5d19f32f8ebc3e3cc057b4f3","slug":"cgbse-10th-12th-supplementary-admit-card-available-on-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE 2019: कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE 2019: कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
Mon, 01 Jul 2019 05:19 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 01 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने वर्ष 2019 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं और 12वीं के वोकेशनल कोर्सेज की सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। इन सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के एडमिट कार्ड सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले बोर्ड ने परीक्षा का टीइमटेबल भी जारी किय था। ऑफिशियल वेबसाइट से अभ्यर्थी पूरा टाइम टेबल डाउलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बते दें कि ये सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 05 जुलाई 2019 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 05 जुलाई 2019 से शुरू होकर 15 जुलाई 2019 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 05 जुलाई 2019 से शुरू होकर 18 जुलाई 2019 तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कक्षा 12वीं के वोकेशनल कोर्सेज की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2019 से लेकर 15 जुलाई 2019 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी परीक्षा का समय दी गई तिथियों में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक उनके आवंटित केंद्र में प्रवेश कर जाना होगा। आंसर बुकलेट सुबह 9.05 बजे वितरित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों का वितरण सुबह 9.25 बजे होगा। आंसर-बुकलेट में अभ्यर्थी की आवश्यक जानकारी भरने के लिए करीब 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसी अभ्यर्थी को किस केंद्र पर परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी उनके हॉल टिकट पर अंकित होगी। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर इसे ले जाना बिल्कुल न भूलें। बिना हॉल टिकट आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X