फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CG Board Result 2022 Declared at cgbse.nic.in Check How to Download and know the passing precentage sarkari result

CGBSE Board Result 2022: छ्त्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम, यहां देखें सफलता प्रतिशत

Sat, 14 May 2022 12:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 14 May 2022 12:45 PM IST
सार

CG Board Result 2022:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।

विज्ञापन
CG Board Result 2022 Declared at cgbse.nic.in Check How to Download and know the passing precentage sarkari result
CGBSE Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CG Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, छ्त्तीसगढ़ यानी CGBSE ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। अब परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, छ्त्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन

CG Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट ने जारी किया। बीते दो सालों से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं पर बुरा असर देखने को मिला था। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कुल 6.83 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें से दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा में 2.93 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CG Board Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम में दसवीं कक्षा में कुल 3.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 74.23 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, बारहवीं कक्षा में कुल 2.93 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 79.30 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।


 

विज्ञापन

CG Board Result 2022: ये बनें टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सानिया बाला ने टॉप किया। इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा में बालोद के रितेश कुमार साहू ने टॉप किया है। 

CG Board Result 2022: बोर्ड ने जारी किया टोल फ्री नंबर
परिणाम जारी करने से पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए  हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सरकार की ओर से जारी किए गए टोल फ्री नम्बर 18002334363  नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, करियर काउंसलर स्टूडेंट्स से बात करेंगे।

CG Board Result 2022: CG board result 2022: टॉपर्स को मिलेगी हेलीकॉप्टर राइड
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।

CG Board Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं या बारहवीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • स्कोरकार्ड को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed