CEED Result: आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया सीड परीक्षा 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकते हैं चेक
CEED Result 2022 Declared: तकनीकी डिजाइन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों के चयन के लिए सीड प्रवेश परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CEED Result 2022 Declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे ने मंगलवार, आठ मार्च, 2022 को सीड (CEED) परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। जो छात्र कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर अपने संबंधित स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विशेष रूप से, तकनीकी डिजाइन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों के चयन के लिए सीड प्रवेश परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद, आईआईटी बॉम्बे की ओर से 25 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी।
सीड परीक्षा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईएससी बेंगलुरु और आईआईआईटीडीएम, जबलपुर के मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) और पीएचडी डिजाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा है।
इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम तो जारी हो गए हैं, लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीईईडी स्कोर कार्ड 12 मार्च, 2022 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। यह स्कोर कार्ड केवल परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परिणामों देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया चरण-दर-चरण यहां बताई जा रही है -
सीईईडी रिजल्ट 2022 देखने और डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर लॉग ऑन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर फ्लैश हो रहे सीईईडी 2022 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध हैं लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ उम्मीदवार पोर्टल पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां रिक्त स्थान में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ई-मेल आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
- अब उम्मीदवार 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका सीईईडी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और परिणाम को अच्छी तरह से देख और समझ लें।
- उम्मीदवार परिणाम की भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X