फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ccsu admission 2019 second merit list available on official website

CCSU में ग्रेजुएशन की दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 03 Jul 2019 01:21 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 03 Jul 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
ccsu admission 2019 second merit list available on official website

CCSU से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट मंगलवार रात आठ बजे विवि ने जारी कर दी। यूजी में पैरा मेडिकल कोर्सों की भी मेरिट निकाली गई है। इनके एडमिशन बुधवार से लिए जा सकते हैं। मेरिट जारी किए जाने के संबंध में छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर मैसेज भेजे गए हैं। छात्र वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड करके सभी प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज पहुंचकर एडमिशन ले सकते हैं। दूसरी मेरिट के एडमिशन छह जुलाई तक होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट निकाली जाएगी।

विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। विवि ने 21 जून को पहली मेरिट जारी की थी। तकनीकी गलती के कारण इसको रद्द करके 27 जून की सुबह फिर मेरिट निकाली गई थी। इस मेरिट से अब तक 35675 एडमिशन हो पाए हैं।

विज्ञापन

ये प्रमाण पत्र लेकर जाएं :
छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए सभी प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करने होंगे। संबंधित कोर्स की फीस का ड्राफ्ट, ऑफर लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, उसकी फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ जरूरी है।

पीजी कोर्सों में सात जुलाई तक रजिस्ट्रेशन :
पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम के अलावा दूसरे तमाम कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात जुलाई के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद विवि मेरिट निकालेगा।

पहले से बढ़ी यूपी बोर्ड में कई कॉलेजों की मेरिट :
यूपी बोर्ड में कई कॉलेजों की मेरिट पहली मेरिट से बढ़ गई है। ऐसा कैसे हुआ है ये छात्र-छात्राओं की समझ में नहीं आ रहा है। सीबीएसई में भी कई कालेजों में ऐसा ही हुआ है। बुधवार को कॉलेजों में मेरिट चस्पा होने के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

डीएन पीजी कॉलेज, मेरठ
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीकॉम 70.60 68.60 66.0
यूपी बोर्ड बीएससी बायो 67.80 65.40 61.20
यूपी बोर्ड बीएससी मैथ 75.0 73.2 72.0
यूपी बोर्ड बीएससी स्टेटिक्स 63.20 57.20 50.20

इस्माईल पीजी गर्ल्स कॉलेज, मेरठ
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीए 62.0  59.60 58.0
यूपी बोर्ड बीकॉम  69.0 66.80 61.91
यूपी बोर्ड बीएससी मैथ 56.40 47.60 50.8

मेरठ कॉलेज, मेरठ 
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीए 66.0 63.40 62.20
यूपी बोर्ड बीकॉम 68.8 65.40 63.80
यूपी बोर्ड बीएससी बायो 64.60 60.2 54.4
यूपी बोर्ड बीएससी मैथ 72.60 69.40 67.80
यूपी बोर्ड बीएससी स्टेटिक्स 63.6 51.0 50.0

एनएएस कॉलेज, मेरठ
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीए 64.0 61.8 60.80
यूपी बोर्ड बीकॉम 67.0 62.4 61.4
यूपी बोर्ड बीएससी बायो 71.2 68.0 64.6
यूपी बोर्ड बीएससी मैथ 74.2 71.8 69.2
यूपी बोर्ड बीएससी स्टेटिक्स 61.4 55.0 00.0
विज्ञापन

आरजी पीजी गर्ल्स कॉलेज, मेरठ
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीए 61.20 57.6 58.2
यूपी बोर्ड बीकॉम 68.6 65.0 59.4
यूपी बोर्ड बीएससी बायो 65.0 53.4 47.6
         

कनोहर लाल पीजी गर्ल्स कॉलेज
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीए 50.0 55.8 57.6
यूपी बोर्ड बीकॉम  58.4 43.0 45.0

शहीद मंगलपांडे महिला पीजी कॉलेज
 
बोर्ड विषय सामान्य ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड बीए 49.40 52.40 54.2
यूपी बोर्ड बीकॉम 65.6 64.2 61.6
यूपी बोर्ड बीएससी बायो 61.0 52.8 52.8
यूपी बोर्ड बीएससी मैथ 67.2 60.0 53.8
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed