{"_id":"5dbfdef48ebc3e93de126f86","slug":"cbse-topper-website-available-soon-know-about-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: टापर्स के लिए खुशखबरी, शुरू हो रही है नई सुविधा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: टापर्स के लिए खुशखबरी, शुरू हो रही है नई सुविधा
Mon, 04 Nov 2019 02:44 PM IST
Mohit Mudgal
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों का उत्साह बढ़ाने और मोटिवेट करने के लिए 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की फोटो और प्रोफाइल अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करेंगे। ऐसा साल 2020 से किया जाएगा। बोर्ड टॉपर्स का फोटो और प्रोफाइल सालभर के लिए वेबसाइट पर रखेगा।
विज्ञापन
बोर्ड रिजल्ट के आधार पर स्कूल की ग्रेडिंग भी की जाएगी। जिस स्कूल का रिजल्ट सबसे बेहतर और जिस स्कूल से टॉपर्स होंगे, उन स्कूलों को ग्रेडिंग में अधिक अंक मिलेंगे। बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट की ग्रेडिंग को सबसे ऊपरी पायदान पर रखा जाएगा। इससे देशभर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
अभी तक सिर्फ रिजल्ट की सूचना और ओवरऑल रिजल्ट ही वेबसाइट पर उपल्ब्ध होता था। मगर अब टॉपर्स की जानकारी भी वेबसाइट पर रहेगी। वेबसाइट पर टॉपर्स के स्कूल का नाम, प्रोफाइल आदि के बारे में बताया जाएगा। ऐसा करने से छात्रों को व्यक्तिगत रूप से पहचान मिलेगी। ये टॉपर्स के लिए एक यादगार पल रहेगा। ये इसके अलावा वेबसाइट पर टॉपर्स की उत्तर पुस्तिका को भी डाला जाएगा, जिससे 2020 में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तर लिखने का पैटर्न पता चले।
विज्ञापन
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक, संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड टॉपर्स को हर कोई जाने, इसके लिए यह काम किया जाएगा। इससे बाकी बच्चों में भी उत्साह बढ़ेगा। अभी तक केवल रिजल्ट की जानकारी ही दी जाती थी, लेकिन अब टॉपर्स की पूरी जानकारी दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X