फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 2 practical exams dates out check class 10 12 BOARD EXAMS 2022 guidelines

CBSE Term 2 Practical Exam: सीबीएसई टर्म-2 परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी, बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश

Fri, 25 Feb 2022 08:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

CBSE Term-2 Practical Exam dates out:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। 

विज्ञापन
CBSE Term 2 practical exams dates out check class 10 12 BOARD EXAMS 2022 guidelines
CBSE Term-2 Practical Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई टर्म-2 प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। परीक्षा अधिसूचना के अनुसार सीबीएसई टर्म-2 की कक्षा 10वीं और 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं दो मार्च, 2022 से शुरू होंगी। इससे पहले सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सैद्धांतिक परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से ऑफलाइन मोड में शुरू होगी। 

विज्ञापन

02 मार्च के बाद कर सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन

वहीं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म 2 परीक्षाओं की विस्तृत डेट शीट जल्द ही सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत स्कूलों को 2 मार्च, 2022 से संबंधित कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के 10 दिन पहले तक व्यावहारिक या प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करना आवश्यक है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड द्वारा की जाएगी

सीबीएसई ने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल आयोजित करने के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड द्वारा की जाएगी। जबकि 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी स्कूल प्रशासन द्वारा ही की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने निर्देशित किया कि प्रायोगिक परीक्षाओं या आंतरिक मूल्यांकन संबंधी अंक दो मार्च, 2022 से संबंधित कक्षा की परीक्षा की अंतिम तिथि तक एक साथ अपलोड किए जाने हैं।  
 
 

विज्ञापन

कोविड-19 प्रोटोकॉल में ऐसे कराएं प्रायोगिक परीक्षा

सीबीएसई ने कोरोना संक्रमण और बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए सावधानी पूर्वक प्रायोगिक परीक्षाएं कराने को कहा है। सीबीएसई ने लों को निर्देशित किया कि वे भीड़ से बचने और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए स्कूल छात्रों को प्रत्येक 10 छात्रों के समूहों में विभाजित कर सकते हैं। जब तक 10-10 छात्रों का पहला समूह प्रयोगशाला में प्रायोगिक कार्य कर रहा हो तब तक दूसरे समूह के छात्रों को प्रैक्टिकल से संबंधित लिखित कार्य करने को दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed