CBSE Term-1 Results: वेबसाइट पर नहीं जारी होंगे टर्म-1 परीक्षा के स्कोरकार्ड, सीबीएसई ने जारी किया सर्कुलर
CBSE Term-1 Results: बोर्ड ने बताया कि छात्रों को परीक्षा परिणाम की मार्कशीट दूसरे टर्म की परीक्षा के बाद जारी किए जाएंगे। स्कूलों को छात्रों द्वारा थ्योरी की परीक्षा में प्राप्त अंक भेजे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Term-1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। हालांकि, छात्रों को उनके परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने को नहीं मिलेंगे। छात्रों को अपने स्कूलों से परिणाम प्राप्त करना होगा। इस बीच सीबीएसई ने भी परिणाम को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है।
CBSE Term-1 Results: कब जारी होगा स्कोरकार्ड
बोर्ड ने बताया कि छात्रों को परीक्षा परिणाम की मार्कशीट दूसरे टर्म की परीक्षा के बाद जारी किए जाएंगे। स्कूलों को छात्रों द्वारा थ्योरी की परीक्षा में प्राप्त अंक भेजे गए हैं। ऑनलाइन रूप से परिणाम जारी नहीं होंगे। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा - बोर्ड सामूहिक रूप से 10वीं कक्षा के छात्रों के केवल थ्योरी परीक्षा के अंकों के बारे में स्कूलों को सूचित कर रहा है। इस कारण छात्रों के स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होंगे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी स्कूलों द्वारा अपलोड किए गए सूचना पर आधारित होती है। जिन विषयों में स्कूलों द्वारा मूल्यांकन नहीं किया गया था, वहां ओएमआर शीट की स्कैनिंग के आधार पर छात्रों के प्रदर्शन की सूचना स्कूलों को दी जा रही है।
CBSE Term-1 Results: टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट जारी
सीबीएसई ने 11 मार्च को 10वीं और बारहवीं कक्षा के टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है। टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की टर्म-1 परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर, 2021 से 11 दिसंबर, 2021 तक किया था। वहीं, बारहवीं की परीक्षा 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक हुई थी। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
CBSE Term-1 Results: नोटिस में कही गई महत्वपूर्ण बातें
- टर्म-1 और टर्म-2 परीक्षा के अंकों का मूल्यांकन टर्म-2 परीक्षा के परिणाम जारी करते समय किया जाएगा। इसी के आधार पर अंतिम परिणाम जारी होंगे।
- छात्रों को टर्म-1 परीक्षा की मार्कशीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसे टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा।
- छात्रों के परीक्षा केंद्र में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। छात्रों को संबंधित स्कूल के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना पड़ेगा।
- पत्राचार विद्यालय और निजी छात्रों को टर्म-2 के अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के) आनुपातिक आधार पर प्रदान किए जाएंगे।
- कोरोना या राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल/ ओलंपियाड आदि में भाग लेने के कारण टर्म-1 परीक्षा में भाग न ले पाने वाले छात्रों के परिणाम स्कूलों को नहीं सौंपे गए हैं। इन छात्रों के परिणाम टर्म-2 परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी किए जाएंगे।
- छात्र टर्म-1 परिणाम की चिंता को छोड़कर 26 अप्रैल से शुरू हो रहे टर्म-2 परीक्षा की तैयारी में लग जाएं। कई स्कूलों के अनुसार टर्म-1 परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है।
कमेंट
कमेंट X