फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term-1 Result when will class 12th term 1 result will release know full details here

CBSE Term-1 Result: जल्द जारी होंगे सीबीएसई 12वीं टर्म-1 रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक कर सकेंगे?

Sun, 13 Mar 2022 10:04 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 10:04 AM IST
सार

CBSE Term-1 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं टर्म-1 परीक्षा के  के परिणाम जारी होने की सूचना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। अब बोर्ड द्वारा जल्द ही कक्षा 12वीं टर्म-1 के परिणाम जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
CBSE Term-1 Result when will class 12th term 1 result will release know full details here
CBSE Term-1 Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Term-1 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं टर्म-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम स्कूलों को शिक्षा ई-मेल के माध्यम से भेजे गए हैं। स्कूल परिणाम को डाउनलोड कर के संबंधित छात्रों को सौंपेंगे। छात्र अपने स्कूलों से अपना परिणाम जान सकते हैं। दसवीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब छात्र बारहवीं के टर्म-1 परीक्षा परिणाम का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: कब जारी होंगे 12वीं के परिणाम?
सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवी के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, सीबीएसई ने अब तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इससे पहले दसवीं के परिणाम को लेकर भी बोर्ड ने आधिकारिर वेबसाइट पर नोटिस नहीं जारी किया था। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: सोशल मीडिया पर मिलेगी सूचना
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं के परिणाम जारी होने की सूचना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। बारहवीं के परिणाम को लेकर भी सीबीएसई ऐसे ही सूचना जारी कर सकता है। छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए  CBSE के ट्विटर हैंडल पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: कैसे पता करेंगे परिणाम
सीबीएसई बारहवीं कक्षा के परिणाम भी दसवीं के परिणाम की तरह स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेज सकता है। बता दें कि सीबीएसई ने बताया कि दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को स्कूलों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि केवल थ्योरी परीक्षा के अंकों को स्कूलों को भेज गया है। आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है।  

CBSE Term-1 Result: क्या अन्य माध्यम पर भी जारी होंगे परिणाम?
सीबीएसई ने दसवीं कक्षा को लेकर जारी किए गए अपने सर्कुलर ने बताया है कि यह परिणाम छात्रों के केवल थ्योरी परीक्षा में प्रदर्शन पर आधारित है। इसलिए छात्रों का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। छात्रों को मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed