फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 1 Exams CBSE issues notice to schools, clear doubts  of students related to OMR sheets

CBSE Term 1 Exams: सीबीएसई ने स्कूलों को जारी किया नोटिस, छात्रों के ओएमआर शीट से संबंधित आशंका को दूर करें

Sat, 06 Nov 2021 05:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

CBSE Term 1 Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2021 के लिए 9 नवंबर, 2021 को उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी करेगा। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
CBSE Term 1 Exams CBSE issues notice to schools, clear doubts  of students related to OMR sheets
CBSE Term 1 Exams - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को एक नई अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में सभी स्कूलों में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्कूलों के छात्रों को ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट से संबंधित सभी आशंकाओं को दूर करें। अधिसूचना में मुख्यत: उन छात्रों की शंकाएं दूर करने को कहा गया है कि जो इस बार ओएमआर शीट में ली जाने वाली टर्म-1 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन

 

इससे पहले सीबीएसई ने शुक्रवार को एक अन्य अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना में बोर्ड ने विषयवार परीक्षा और परीक्षा अवधि को लेकर सूचना दी थी। आधिकारिक नोटिफिकेशन मेंं सीबीएसई ने बताया था कि कक्षा बारहवीं के लिए 114 विषय और कक्षा दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। सीबीएसई ने आगे बताया कि इन सभी परीक्षाओं का आयोजन एक साथ करवाने में करीब 45 से 50 दिनों का समय लगेगा। इसलिए परीक्षा देश और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों में तय डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2021 के लिए 9 नवंबर, 2021 को उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी करेगा। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड उसी दिन सभी पदाधिकारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

इस तारीख को होगा परीक्षाओं का आयोजन 
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई ने बताया था कि दसवीं बोर्ड के लिए परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर महीने से होगा। डेटशीट को प्रमुख (मेजर) विषयों के लिए जारी किया गया है। माइनर विषयों की परीक्षा के लिए शेड्यूल को अलग से जारी किया जाएगा और स्कूलों को भेजा जाएगा। 10वीं की माइनर विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर और 12वीं की माइनर परीक्षाओं का आयोजन 16 नवंबर से होगा।   


दो टर्म में होंगी परीक्षाएं 
इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में करेगा। बोर्ड द्वारा यह फैसला कोरोना महामारी के संकट से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के लिए 114 और दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। इनमें से बारहवीं के लिए 19 प्रमुख विषय और दसवीं के लिए 10 प्रमुख विषय हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed