फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 1 Exam 2021: If Term 1 is going to be included in the exam, keep these things in mind, CBSE has changed many rules related to the exam Safalta

CBSE Term 1 Exam 2021: टर्म 1 परीक्षा में होने जा रहे हैं शामिल तो इन बातों का रखें खास ध्यान, CBSE ने बदल दिए हैं परीक्षा से जुड़े कई नियम

Sun, 19 Dec 2021 11:37 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 19 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

CBSE ने टर्म-1 परीक्षा के बीच अपने नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा लागू किये गए सभी नए नियम 16 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होने वाले पेपर पर लागू होंगे।

विज्ञापन
CBSE Term 1 Exam 2021: If Term 1 is going to be included in the exam, keep these things in mind, CBSE has changed many rules related to the exam Safalta
CBSE 12th term 1 exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा इस वक्त साल-2021-22 में पहली बार आयोजित किए जाने वाले दसवीं और बारहवीं के प्री-बोर्ड एग्जाम लिए जा रहे हैं। अब CBSE ने टर्म-1 परीक्षा के बीच अपने नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने एक नया आदेश जारी करते हुए कहा कि अब इस परीक्षा की ओएमआर शीट (आंसरशीट) की चेकिंग एग्जाम सेंटर पर नहीं होगी। इसके अलावा पेपर की आंसर-की भी उसी दिन जारी नहीं होगी। सीबीएसई बोर्ड ने नए दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि अब केंद्र अधीक्षक  की देखरेख में ओएमआर शीट को पैक व सील लगाकर बोर्ड के रीजनल ऑफिस भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया परीक्षा के समाप्त होने के 15 मिनट के अंदर-अंदर करनी होगी। साथ ही पैकिंग होने के बाद केंद्र अधीक्षक व प्रेषक समय लिखने के साथ हस्ताक्षर करेंगे। वहीं, इन परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CBSE Board Exam Preparation: Join Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन नियमों में भी हुआ है बदलाव :

CBSE द्वारा लागू किये गए सभी नए नियम 16 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होने वाले पेपर पर लागू होंगे। साथ ही अब स्कूल को ऑपरेशन कोड भी 10:45 पर ही भेजा जाएगा, जो कि पहले 9:30 बजे भेज दिया जाता था। बोर्ड ने कहा है कि केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी छात्र परीक्षा केंद्र में 10.45 बजे तक प्रवेश कर जाएं। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर लेट आ रहे हैं, उनकी अच्छी तरह तलाशी ली जाएगी। स्कूल यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रश्न पत्रों की छपाई तय समय अवधि में हो। इस संबंध में वह प्रिटिंग का प्रबंध करेंगे। अगर परीक्षा में देरी होती है तो जितने समय का नुकसान हुआ है, उतना समय बाद में छात्रों को दिया भी जाएगा।

विज्ञापन

क्यूँ हुआ इन नियमों में बदलाव:

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षक पेपर शुरू होने से पहले आंसर की से बच्चों को उत्तर बता देते थे। साथ ही कुछ ऐसी रिपोर्ट भी है जिसमें कुछ शिक्षक पेपर शुरू होने से पहले पेपर हल कर बच्चों के साथ उत्तर साझा कर देते थे। इन्हीं परेशानियों से निपटने के लिए CBSE ने बीच परीक्षा के दौरान इन नियमों में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Class 10 Social Studies Board Exam Preparation Tips

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed