CBSE Term-1Result 2022: सीबीएसई टर्म-1 के नतीजे जल्द आएंगे, इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपने नतीजे डिजिलॉकर के अलावा अन्य वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से कक्षा 10वीं, 12वीं की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा, 2022 के परिणामों को जल्द ही घोषित करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया की अटकलों के मुताबिक, सीबीएसई द्वारा इस सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के छात्रों के स्कोरकार्ड जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 1 के परिणाम घोषित करने के लिए किसी विशेष तारीख का खुलासा नहीं किया है।
नवंबर-दिसंबर, 2021 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अपने परिणामों का आकलन कर सकते हैं। साथ ही, छात्र मार्च-अप्रैल, 2022 में होने वाली टर्म 2 परीक्षा में सुधार करने के लिए भी खुद को तैयार कर सकते हैं।
डिजिलॉकर से भी देख सकते हैं परिणाम
छात्र डिजिलॉकर से अपनी सीबीएसई मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं। छात्र डिजिलॉकर ऐप को या तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या वे results.digitallocker.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को देख सकते हैं। छात्र अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर या अपने नाम का उपयोग करके अपने डिजिलॉकर अकाउंट में प्रवेश कर सकते हैं। छात्र आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) के माध्यम से अपना सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 1 परिणाम 2022 भी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को उस समय बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए टेलीफोन नंबरों पर कॉल करना होगा।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
CBSE Term 1 Board Results 2022 को इन पर जाकर देखें
सीबीएसई के 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा, 2022 के परिणाम जारी होने के बाद छात्र इन cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.nic.in, results.amarujala.com पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
CBSE Term 1 Board Results 2022 को ऐसे करें चेक
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध 10वीं व 12वीं बोर्ड टर्म-1 परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारियों के साथ लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपने परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X