CBSE Term 1 Board Result: सीबीएसई टर्म 1 के नतीजे जनवरी के दूसरे हफ्ते में आ सकते हैं, ऐसे चेक करें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने संबंधित परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषित होने के बाद देख सकते हैं। सीबीएसई डिजिलॉकर ऐप पर कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम भी प्रकाशित करेगा। पिछले साल सीबीएसई का रिजल्ट उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध था। छात्र लगातार नवंबर-दिसंबर, 2021 में हुए 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से छात्रों को सिर्फ अंक ही जारी किए जाएंगे। छात्र, नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट में जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। टर्म 2 की परीक्षा के लिए भी छात्र तैयार रहें। बोर्ड द्वारा टर्म 1 के परिणाम जारी करने के बाद उम्मीद है कि टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट भी जारी की जा सकती है।
CBSE Term 1 Result 2022 उत्तीर्ण प्रतिशत
सीबीएसई के मुताबिक छात्रों के लिए 33 फीसदी अंकों को उत्तीर्ण फीसदी अंकों के तहत तय किया गया है।
CBSE Term 1 Result 2022 मूल्यांकन मानदंड
- सीबीएसई टर्म-1 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अंतिम परिणामों में 50 फीसदी तक की हिस्सेदारी रखते हैं और छात्र टर्म 1 परीक्षा में असफल नहीं होंगे।
- टर्म 1 में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में स्कूलों द्वारा दिए गए आंतरिक मूल्यांकन अंक भी शामिल हैं।
- परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों को इस बार औसत अंक नहीं दिए जाएंगे।
- टर्म 2 की परीक्षा के बाद छात्रों को अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी।
- टर्म 2 परीक्षा में बहुविकल्पीय और व्यक्तिपरक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। कोविड-19 की गंभीरता की समीक्षा के बाद बोर्ड की तरफ से अप्रैल और मई, 2022 में टर्म 2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
- सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम घोषित होने के बाद टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा।
CBSE Term 1 Result 2022 के स्कोरकार्ड को ऐसे करें डाउनलोड
- छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
- अब सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 1 परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुल जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर समेत अन्य जानकारियों को दर्ज करें।
- अपनी जानकारियों को लिखने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब छात्रों का 10वीं, 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- छात्र अपने परिणाम को अच्छी तरह से देखें।
- अब अपने नतीजे की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
- अब उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X