{"_id":"60b9b9e48ebc3e8a631581e9","slug":"cbse-secretary-said-that-the-12th-pass-criteria-will-be-decided-in-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट 2021: दो हफ्ते में जारी होगा 12वीं के रिजल्ट का मूल्यांकन मानदंड, सीबीएसई ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई रिजल्ट 2021: दो हफ्ते में जारी होगा 12वीं के रिजल्ट का मूल्यांकन मानदंड, सीबीएसई ने दी जानकारी
Fri, 04 Jun 2021 11:06 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:06 AM IST
सार
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दो हफ्ते के भीतर बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड को जारी करेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दो हफ्ते के भीतर बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड को जारी करेगा। इस बात की जानकारी सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में कहा कि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभी रिजल्ट मूल्यांकन के मानदंड का इंतजार करना होगा। दो हफ्ते के भीतर बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-असम बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं परीक्षा पर जल्द लिया जाएगा निर्णय
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सहयोग से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का अच्छा निर्णय हुआ है। यह एक बड़ा निर्णय है। अब बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का मूल्यांकन मानदंड क्या रखेंगे यह एक बड़ी चुनौती है। अभी तक बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का मूल्यांकन मानदंड तय नहीं हुआ है। इसके लिए अभी विद्यार्थियों को इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि दसवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड पहले ही तय हो चुका है। सीबीएसई सचिव ने विद्यार्थियों को मूल्यांकन मानदंड को लेकर किसी भी तरह की अफवाह में नहीं आने के लिए कहा है। उनका कहना है कि बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का मूल्यांकन मानदंड बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा और इसकी बकायदा छात्रों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राजद्रोह कानून: क्या कहती है आईपीसी की धारा 124ए? किन परिस्थितियों में हो सकती है जेल?
अब मानदंड क्या रखेंगे यह बड़ी चुनौती है। 12वीं का मानदंड अभी तय नहीं हुआ है। अभी बच्चों को वेट करना होगा। एक डेढ़ हफ्ते में लिया जाएगा। भविष्य के लिए अच्छा होगा। दसवीं के लिए पहले ही हो चुका है। बच्चे किसी भी तरह की अफवाहों पर न आए। सीबीएसई सचिव ने कहा कि ऐसा निर्णय लिया जाएगा जिससे बच्चों को नुकसान न हो।
कमेंट
कमेंट X