फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Revaluation Portal Hit by Cyber Attack, Fee Glitch Affected Around 50 Students

CBSE: क्या री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर हुआ साइबर हमला? फीस में भारी गड़बड़ी, छात्रों को 68 हजार तक दिखा अमाउंट

Sat, 30 May 2026 10:28 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 30 May 2026 10:28 AM IST
सार

CBSE: सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर कथित मैलिशियस अटैक हुआ, जिससे करीब 50 छात्रों को अनधिकृत तरीके से सिस्टम तक पहुंच मिल गई। अब आईआईटी विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं और सिस्टम को एडब्ल्यूएस व नए बैंक गेटवे के जरिए मजबूत किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
CBSE Revaluation Portal Hit by Cyber Attack, Fee Glitch Affected Around 50 Students
CBSE OSM Row - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE: सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर 'मैलिशियस अटैक' हुआ था, जिसके कारण करीब 50 छात्रों को अनधिकृत तरीके से सिस्टम तक पहुंच मिल गई। इसी वजह से पोर्टल पर फीस से जुड़ी असामान्य गड़बड़ियां देखने को मिलीं।

विज्ञापन

फीस में दिखने लगी थी अजीब रकम

सूत्रों के अनुसार, कुछ छात्रों के मामले में पोर्टल पर देय फीस कभी 1 रुपये तो कभी 67 हजार से 68 हजार रुपये तक दिखाई देने लगी थी। बताया गया कि यह गड़बड़ी एचडीएफसी बैंक के पेमेंट गेटवे से जुड़ी थी, जो सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल के साथ इंटीग्रेटेड था।



एक सूत्र ने कहा कि 'शायद मजाक में या दुर्भावनापूर्ण तरीके से सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई। लगभग 50 छात्रों के मामलों में फीस की राशि बदल गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल कुछ समय तक प्रभावित रहा

सूत्रों के मुताबिक, जब पोर्टल लाइव हुआ, उसी दौरान तकनीकी समस्याएं सामने आने लगीं। कुछ समय तक पोर्टल ठीक से काम भी नहीं कर पाया। अधिकारियों का मानना है कि कुछ लोगों ने सिस्टम में घुसकर पेमेंट सेक्शन में हेरफेर करने की कोशिश की।

विज्ञापन

अब 4 सरकारी बैंकों को जोड़ा गया

मामले के बाद सीबीएसई ने पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए चार सरकारी बैंकों को भी जोड़ा है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), केनरा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। इन बैंकों के पेमेंट गेटवे को अब सीबीएसई पोर्टल से जोड़ा गया है।

आईआईटी विशेषज्ञ कर रहे जांच

सूत्रों ने बताया कि आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ अब पूरे सिस्टम की जांच कर रहे हैं। टीम पोर्टल के कोड और पेमेंट इंटीग्रेशन की समीक्षा कर रही है ताकि सिस्टम को पूरी तरह सुरक्षित और बिना गड़बड़ी वाला बनाया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने वित्त मंत्री से की थी चर्चा

24 मई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी चर्चा की थी। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी बैंक सीबीएसई के पेमेंट गेटवे सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

एडब्ल्यूएस पर शिफ्ट किया गया सिस्टम

सूत्रों ने यह भी बताया कि पहले पोर्टल पर स्पेस और तकनीकी क्षमता से जुड़ी दिक्कतें आ रही थीं। इसके बाद पूरे सिस्टम को अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) पर शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि ज्यादा ट्रैफिक और तकनीकी दबाव को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed