फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2020: What you should know about CBSE class 10th, 12th results

CBSE Result 2020: सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट के बारे में आपको जरूर जाननी चाहिए ये बातें

Mon, 06 Jul 2020 06:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 06 Jul 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result 2020: What you should know about CBSE class 10th, 12th results
15 जुलाई को आएगा सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट

CBSE Result 2020: सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 15 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड यह बात स्पष्ट कर चुका है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों को 15 जुलाई तक कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के निश्चित तारीख की जानकारी नहीं दी है। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि 15 जुलाई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बोर्ड ने यह भी साफ किया था कि अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन परीक्षाओं के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन और विषय (सर्वश्रेष्ठ तीन पेपरों) के प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा। जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट सब्जेक्ट प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल वर्क के आधार पर तैयार किया जाएगा। यानी कि सीबीएसई की शेष रह गई परीक्षाओं के नतीजे पहले आयोजित हो चुकीं परीक्षाओं के अंकों और आंतरिक मूल्यांकन के स्कोर के आधार पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- कोविड-19: राजस्थान में यूजी और पीजी की सभी परीक्षाएं रद्द, विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रमोट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दसवीं के 18 लाख और बारहवीं के 12 लाख विद्यार्थियों को अपने नतीजों का इंतजार है। बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और  बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in और  results.nic.in है। केंद्र सरकार द्वारा फैसला किया गया है कि असेसमेंट स्कीम का रिजल्ट जारी होने बाद भी छात्र अपने अंक सुधारने के लिए वैकल्पिक परीक्षा दे सकता है। परीक्षा देने की स्थिति में परीक्षा में मिलने वाले अंक ही फाइनल माने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-JAC 10th Result 2020: जानिए कब जारी होगा झारखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed