पहली बार छात्रों के लिए CBSE ने बनाया रैप गाना, बोल हैं मजेदार, यहां सुनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बच्चों के परीक्षा तनाव को कम करने के लिए नया रैप गाना लेकर आई है। देशभर में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और ऐसे में तनाव होना लाजमी है। परीक्षाओं के दौरान स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा अवसाद में आ जाते हैं, क्योंकि उन्हें परीक्षा परिणाम की चिंता भीतर ही भीतर डराने लगती है। ऐसे में सीबीएसई लगातार बच्चों को लेकर अपने रचनात्मक कौशल में बढ़ोतरी कर रही है, ताकि विद्यार्थियों से सीधे तौर पर जुड़ा जाए।
इससे पहले सीबीएसई ने युवाओं से जुड़ने के लिए मजाकिया मीम्स बनाए थे। अब सीबीएसई नेे अपनी रचनात्मकता में एक कदम आगे बढ़ाया है और विद्यार्थियों के परीक्षा तनाव को दूर करने के लिए रैप गाना जारी कर रही है। बॉलीवुड गानों की तर्ज पर यह गाना सीबीएसई प्रोडक्शन में ही बना है। अगली स्लाइड में पढ़िए कौन-सा है ये गाना
सुनें गाना-
कमेंट
कमेंट X