11वीं की कक्षाएं देर से हो सकती हैं शुरू, छात्रों के साथ स्कूल प्रबंधन भी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक होने से छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों की कक्षाएं संचालित करने की योजना भी बिगड़ गई है। 10वीं के पेपर खत्म होने के बाद प्री-बोर्ड के नंबरों के आधार पर ही स्कूल 11वीं में छात्रों को दाखिला दे देते थे और उनकी पढ़ाई शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार गणित का पेपर दोबारा होने जा रहा है। इस वजह से स्कूलों को 11वीं की कक्षाएं शुरू करने में दिक्कत आ रही है।
वहीं, 12वीं के छात्र भी दाखिले की प्लानिंग कर लेते थे, लेकिन अब उनकी योजना भी बिगड़ गई है। हर साल 10 वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद ही 11वीं की कक्षाएं शुरू हो जाने से कोर्स भी जल्दी पूरा हो जाता है। उसके बाद स्कूल प्रबंधन अतिरिक्त कक्षा लगाकर बच्चों की तैयारी करवाते हैं। लेकिन इस बार पेपर लीक होने की वजह से छात्रों की कक्षा नहीं शुरू हो पाएगी। इससे स्कूल प्रबंधक भी परेशान हैं। वहीं, 12वीं के छात्र भी परेशान हैं, कि कहीं पेपर दोबारा होने की वजह से परिणाम प्रभावित न हो जाए।
रेणु सिंह, सीबीएसई कोआर्डिनेटर ने बताया कि पहले 10वीं के प्री- बोर्ड के नंबराें के बाद 11वीं की कक्षा शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार पेपर लीक की वजह से 11वीं कक्षा शुरू करने में दिक्कत होगी। जब तक दोबारा से गणित का पेपर नहीं हो जाता तब तक कक्षा शुरू करने में परेशानी होगी। सीबीएसई पूरी कोशिश करेगा कि बच्चों का परिणाम समय पर आ जाए।
कोनरवा ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में कोनरवा अध्यक्ष पीएस जैन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि 10वीं और 12वीं फिर से परीक्षाएं कराने से लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित होता दिख रहा है। क्या उचित नही होगा कि सीबीएसई चेयरमैन की सेवाएं समाप्त कर दी जाएं। जिससे इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो। जैन ने बताया कि 12वीं कक्षा के छात्रों को अप्रैल माह से आगामी पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होगा।
25 दिन करना होगा इंतजार
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा 25 अप्रैल को होने जा रही है। इस कारण आगे के कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षाओं में देरी हो सकती है। हालांकि कई प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल के प्रथम सप्ताह में भी होंगी। अर्थशास्त्र के पेपर से पहले एक दो प्रवेश परीक्षाएं हो जाएंगी। कुछ प्रवेश परीक्षा मई में होने वाली है। मई की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को समय मिल जाएगा।
स्कूलों के लिए परीक्षा कराना चुनौती
पेपर लीक की घटना के बाद से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सतर्कता बरत रहा है। सीबीएसई ने परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल करवाई थी। इस दौरान स्कूलों को प्रिंटर से प्रश्नपत्र निकालने थे जिसमें काफी परेशानी हुई। स्कूलों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर 300 से 400 बच्चे आते हैं। बड़ी संख्या में पेपर प्रिंटर से निकालने में परेशानी होगी। हालांकि पूरी कोशिश करेंगे अच्छे से परीक्षा हो जाए।
कमेंट
कमेंट X